सीएम योगी की कैबिनेट में फेरबदल की संभावनाओं के बीच कांग्रेस पर भड़के यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लगाया बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट में आगामी एक-दो सप्ताह में बड़ा फेरबदल होने की खबरों के बीच यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कांग्रेस पर भड़क गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर विघटनकारी और अराजक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कहा है कि कांग्रेस ने इमरान मसूद को भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाकर अपनी वास्तविक विचारधारा का परिचय दिया है।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट में लिखा, ' कांग्रेस ने फिर एक बार अपनी वास्तविक विचारधारा का परिचय दिया है…देश के प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले इमरान मसूद को भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है।'
कांग्रेस ने फिर एक बार अपनी वास्तविक विचारधारा का परिचय दिया है…
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) June 3, 2021
देश के प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले इमरान मसूद को भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है।
बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता इमरान मसूद पिछले लंबे समय से कांग्रेस में उपेक्षित चल रहे थे। अब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाने के साथ ही दिल्ली प्रभारी भी बनाया गया है।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी कि इमरान मसूद की उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात हो गई है और वह जल्द ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं। इमरान मसूद ने खुद सामने आकर इसका खंडन किया था। तब से चर्चा थी कि जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अब जबकि इमरान मसूद को कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाने के साथ ही दिल्ली प्रभारी बनाया गया है तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS