UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने जितिन प्रसाद, 6 ने ली राज्य मंत्री के तौर पर शपथ

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने जितिन प्रसाद, 6 ने ली राज्य मंत्री के तौर पर शपथ
X
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले ही कई महीनों से विस्तार की खबरों के बाद आज रविवार को आखिराकर योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार ( Expansion of the Cabinet of Yogi Government) हो गया। ये पूरा शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के गांधी सभागार में संपन्न हुआ। राज्यपाल ने सभी को शपथ दिलाई।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel) ने 7 विधायकों को पद की शपथ दिलाई। योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री रहते हुए जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जो चुनाव से पहले योगी सरकार का एक बड़ा कदम है। जबकि दूसरी तरफ राज्य मंत्री के तौर पर छत्रपाल सिंह, पल्टू राम, संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक, धर्मवीर सिंह ने शपथ ली है।

जितिन प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए जितिन प्रसाद को बड़ा दर्जा योगी कैबिनेट में मिला है। विस्तार में जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे यूपीए सरकार में मंत्री थे। इसके बाद छत्रपाल गंगवार ने भी शपथ ली। गंगवार ने साल 2017 में दूसरी बार चुनाव जीता है। इन दो नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है। गंगवार बीजेपी के जिला मंत्री के पद पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

अगर विस्तार से बात करें तो तीसरे कैबिनेट विस्तार में 7 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिसमें 3 दलित, 3 ओबीसी, एक ब्राह्मण चेहरा शामिल किया गया है। प्रदेश में जातिगत समीकरण को देखते हुए योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार बेहद अहम है। दरअसल, राज्य में दलितों की संख्या 20.5 फीसदी है, जबकि ब्राह्मणों की संख्या 13 फीसदी है। ठाकुर 8.50 फीसदी और यादव 9 फीसदी हैं।

कैबिनेट विस्तार में इन नेता को मिली जगह, ये है पूरे नाम

1. जितिन प्रसाद शाहजहांपुर से

2. संगीता बलवंत बिंद गाजीपुर से

3. धर्मवीर प्रजापति आगरा से

4. पालतूराम बलरामपुर से

5. छत्रपाल गंगवार बरेली से

6. दिनेश खटीक मेरठ से

7. संजीव कुमार

Tags

Next Story