UP Election 2022 : महंत से लेकर सांसद तक CM योगी आदित्यनाथ का ऐसा रहा राजनीतिक सफर, पहली बार लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव

UP Election 2022 : महंत से लेकर सांसद तक CM योगी आदित्यनाथ का ऐसा रहा राजनीतिक सफर, पहली बार लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव
X
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शासन का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में एक बार फिर अनुमान लगाया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश कि कमान संभालने वाले है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शासन का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में एक बार फिर अनुमान लगाया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ फिर से प्रदेश कि कमान संभालने वाले है। उनको पंसद करने वाले और नापसंद करने वाले सभी एक बात को मानते हैं कि योगी देश की राजनीति में अनदेखा नहीं किया जा सकता है। राजनीति में रहते हुए भी कुछ अलग निर्णय के चलते अपनी पहचान बनाने वाले योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से विधानसभा प्रत्याशी हैं। उनके विपक्ष में समाजवादी पार्टी ने अपनी महिला प्रत्याशी शुभावती शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा है।

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ था। उनका नाम माता पिता ने अजय सिंह बिष्ट (Ajay Singh Bisht) रखा था। अजय सिंह बिष्ट ने गोरखपुर पहुंच कर अपनी पहचान योगी आदित्यनाथ के रूप में बनाई।

राजपूत परिवार में हुआ था जन्म

योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के एक सामान्य राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। ऋषिकेश के भारत मंदिर इंटर कॉलेज से योगी ने 1989 में 12वीं पास की। अजय सिंह बिष्ट ने 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University) से गणित में बीएससी की पढ़ाई पूरी की।

अपने छात्र जीवन में वह राम मंदिर आंदोलन में शामिल हो गए। 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Student Council) के एक कार्यक्रम में अजय सिंह बिष्ट ने गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से मुलाकात की थी। कुछ दिनों बाद, अजय सिंह बिष्ट अपने माता-पिता को बताए बिना गोरखपुर पहुंचे और संन्यास लेने का निर्णय लेते हुए गुरु दीक्षा ली।

1998 में लड़ा था पहला चुनाव

उत्तराखंड के ही रहने वाले महंत अवैद्यनाथ (Mahant Avaidyanath) ने अजय सिंह बिष्ट को योगी आदित्यनाथ बनाने में सहायता की। तभी से अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ बन गए। 1998 में अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपनी ही जगह गोरखपुर से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ाया। वह चुनाव लड़कर सिर्फ 26 साल की उम्र में संसद पहुंचे और 45 साल की उम्र में यूपी के मुख़्यमंत्री बने। तब से लगातार गोरखपुर लोकसभा सीट पर योगी का कब्जा है।

2017 में ली थी मुख्यमंत्री की शपथ

2017 में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला तो कई चेहरे सीएम के दावेदार थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया गया। 45 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ ने अपने फैसलों के जरिए अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति का इजहार किया। एंटी रोमिया स्क्वॉड से लेकर एनकाउंटर पॉलिसी तक... योगी आदित्यनाथ सरकार कई बार सुर्खियों में रही है। वही योगी आदित्यनाथ अपनी कट्टर हिंदू छवि के लिए जाने जाते हैं।

दंगे को लेकर हुई थी गिफ्तारी

जब उन्हें राजनीति में पहचान मिली तो उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) का गठन किया। 2007 में गोरखपुर दंगे को लेकर वाहिनी पर कानून अपने हाथ में लेने का आरोप भी लगे। जिसके तहत योगी आदित्यनाथ को गिरफ्तार भी किया गया। जिसमें उन्हें मुख़्य आरोपी बनाया गया था। आदित्यनाथ गोरखनाथ के महंत भी हैं।

Tags

Next Story