अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, सबसे पहले किए रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेने के लिए पहुंच चुके हैं। अयोध्या पहुंचकर सीएम योगी ने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए। विश्वामित्र भवन में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में सांसदों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामजन्मभूमि का दौरा कर विकास परियोजनाओं का जायज़ा लिया। pic.twitter.com/KGQc6EnBF5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2021
सीएम योगी तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर करीब सवा तीन बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वाराणसी में शाम 4:30 से 6:30 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक कर यहां की विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था का जायजा लेंगे। उनका यहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद योगी श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देखने जाएंगे और रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह 9:30 बजे गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। गाजीपुर में विकास कार्योँ की समीक्षा कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS