प्रेम जाल में फंसी युवती...पांच साल तक युवक करता रहा दुष्कर्म, जानें क्या है पूरा मामला ?

प्रेम जाल में फंसी युवती...पांच साल तक युवक करता रहा दुष्कर्म, जानें क्या है पूरा मामला ?
X
बलिया जिले के दुबहर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती के साथ लगातार 5 वर्षों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। यहां आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या दुष्कर्म के मामले देखने को मिल रहे हैं। यूपी के बलिया जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां दुबहर क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती के साथ लगातार 5 वर्षों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए दुबहर पुलिस अधिकारी राजेश मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने हिमांशु राजभर नामक युवक पर आरोप लगाया कि वह शादी का वादा कर उसके साथ पांच सालों से लगातार बलात्कार कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब लड़की ने हिमांशु से शादी करने के लिए कहा उसने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी हिमांशु ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और अन्य सुसंगत धाराओं में गुरुवार की रात मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार यानी आज कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट की सुनवाई के बाद आरोपी हिमांशु को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई के बाद युवती चिकित्सकीय जांच के लिए बलिया जिला के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

Tags

Next Story