UP : गोरखपुर में जयमाल स्टेज पर दूल्हा पहुंचते ही पुलिस ने धर दबोचा, परिवार वालों को बताई इसकी वजह तो हैरान रह गए लोग

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) से एक अजीब और गरीब मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान पुलिस अचानक जयमल मंच पर पहुंच गई। इतना ही नहीं पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों को तुरंत शादी रोकने का आदेश दिया। पुलिस (Uttar Pradesh Police) के इस आदेश को सुनते ही शादी में मौजूद लोग हैरान रह गए। हर कोई जानना चाहता था कि माजरा क्या है।
इस पर पुलिस ने जयमल मंच पर ही खुलासा कर दिया और वहां मौजूद दुल्हन और उसके परिजनों से कहा कि जिस दूल्हे से आप शादी कर रहे हैं वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस के मुंह से ये बातें सुनते ही लड़कियों वाले के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने तुरंत दूल्हे को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। उधर, सोमवार की सुबह दूल्हे की पहली पत्नी बच्चे को लेकर थाने पहुंची।
थाने में पंचायत हुई। पंचायत के निर्णय के अनुसार, दुल्हन पक्ष ने दहेज में लिया गया सामान और लड़की के परिवार द्वारा खर्च किए गए पैसा वापिस कर दिया। इसके बाद उनमें समझौता हो गया। लड़की पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। थाने की पंचायत में हुई आपसी सहमति के आधार पर पुलिस ने दूल्हे को छोड़ दिया। यह मामला हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार को इसी क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी।
बारात रात करीब साढ़े दस बजे लड़की के घर पहुंची। दूल्हा बना विवेकानंद यादव (Vivekananda Yadav) तिलक और द्वार पूजा के बाद जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा। दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे के गले में जैसे ही जयमाला डाली वहां पुलिस पहुंच गई। और दूल्हा को गिरफ्तार कर लिया। बता दें विवेकानंद यादव (Vivekananda Yadav) ने 2014 में लव मैरिज की थी। यह शादी अयोध्या के एक मंदिर में हुई थी। विवेकानंद की पहली पत्नी के अनुसार, वह अपने मायके में रहती थी। दोनों का एक चार साल का बेटा भी है।
इधर, विवेक की शादी उसके मां-बाप ने दूसरी जगह तय कर दी। इस शादी के तय होने के बाद पहली पत्नी के पास विवेक का आना-जाना कम हो गया। इसी बीच पहली पत्नी को कहीं से पता चला कि उसका पति दूसरी बार शादी कर रहा है। पहली पत्नी ने भी विवेकानंद (Vivekananda Yadav) से इस बारे में पूछा लेकिन वह इसे अफवाह बताते रहा। 12 दिसंबर की रात पहली पत्नी को पता चला कि आज विवेकानंद की शादी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस (Uttar Pradesh Police) को फोन कर मामले की शिकायत की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की विवाह समारोह में जयमल का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने तुरंत मंच पर चढ़कर शादी रोक दी। विवाह स्थल से पुलिस दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS