BJP के संपर्क में सपा के 100 विधायक, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को बताया तड़पती हुई मछली

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के उस बयान का मजाक उड़ाया है, जिसमें उन्होंने मौर्य को 100 विधायकों (100 MLAs) के साथ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की थी।
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा दावा किया हैं कि सपा के 100 से अधिक विधायक भाजपा (bjp) का दामन थामने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा हालांकि हमें उन्हें तोड़ने की जरुरत नहीं हैं। हमारी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ अच्छे से चल रही हैं। मौर्य ने अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा जिस तरह एक मछली पानी से बाहर निकलने के बाद तड़पती है, ठीक उसी तरह अखिलेश यादव सत्ता से बेदखल होने के बाद तड़प रहे हैं।
समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके 100 विधायक खुद भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। लेकिन हमें उन्हें तोड़ने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ अच्छी तरह से चल रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक नहीं हैं। वह भाजपा (bjp) विरोधी और पिछड़े हैं। वह इस तरह की बयानबाजी कर मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।
केशव प्रसाद (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने विधानसभा सत्र के दौरान भी मुझसे बेहद निंदनीय भाषा में बात की थी। अखिलेश यादव ने जिस तरह से बात की, वह किसी नेता की भाषा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि कोई पिछड़ा वर्ग का नेता आगे बढ़े और बड़ा बने। वह केवल फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम करना चाहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS