UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव नोएडा के मिथक पर नहीं करते भरोसा, बोले- जल्द जाऊंगा

UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव नोएडा के मिथक पर नहीं करते भरोसा, बोले- जल्द जाऊंगा
X
नोएडा को लेकर अंधविश्वास है कि जो भी सीएम आता है तो उसे दोबारा कुर्सी नहीं मिल पाती। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मिथक को लेकर आज बड़ा खुलासा किया है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) को लेकर मिथक है कि जो भी राज्य का मुख्यमंत्री आता है, उसे दोबारा सीएम कुर्सी नहीं मिलती। इसके चलते कई मुख्यमंत्रियों ने नोएडा पहुंचने से परहेज ही किया है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो कि कई बार नोएडा के दौरे कर चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी नोएडा को लेकर मिथक को दूर किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नोएडा आने के बाद भी सरकार बनाई थी। अब दोबारा जाएंगे ताकि आने वाले समय में हमारी सरकार बनानी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ बुलंदशहर में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अंधविश्वास है कि जो CM नोएडा जाता है, वो चुनाव हार जाता है, लेकिन एक मान्यता ये भी है कि जो नोएडा जाता है उसकी भी सरकार बनती है। मैंने 2011 में नोएडा से साइकिल यात्रा शुरू की और सरकार बनाई। मैं फिर से वहां जा रहा हूं क्योंकि आने वाले समय में हमें सरकार बनानी है।

उन्होंने आगे कहा कि यूपी में किसान दुखी हैं कि इस बजट में भी उनके साथ धोखा हुआ। गरीब को महसूस ही नहीं हो रहा कि कोई बजट भी आया है। सरकार इसे अमृत बजट कह रही है, अगर ये अमृत बजट है तो इससे पहले सब जहर वाले बजट थे क्या? और सुना है कि डायमंड सस्ता हो जाएगा तो देखिए गरीबों का कितना ख्याल रखा है।

बता दें कि नोएडा को उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी मानी जाती है। आज चुनाव में युवा और रोजगार का मुद्दा सबका राजनीतिक एजेंडा है। कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद 20 लाख सरकारी नौकरियां देने और सपा ने सरकार बनने पर आइटी सेक्टर में 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। ऐसे में किसी भी दल के लिए नोएडा की मिथक को स्वीकार करना मुश्किल रहेगा। यही वजह है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा जाने की घोषणा कर दी है।

Tags

Next Story