UP Election 2022: अखिलेश यादव की आज चार जिलों में रैलियां, डिंपल यादव और जया बच्चन भी दौरे पर, जानिये पूरा शेड्यूल

UP Election 2022: अखिलेश यादव की आज चार जिलों में रैलियां, डिंपल यादव और जया बच्चन भी दौरे पर, जानिये पूरा शेड्यूल
X
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बीजेपी पर जमकर हमला बोलेंगे। डिंपल यादव और जया बच्चन जौनपुर के दो विधानसभा क्षेत्रों में भी जनसभाएं करेंगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के छठे चरण (UP Election Phase 6) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज चार जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे, वहीं सपा नेता और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bachchan) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) जौनपुर में दो जनसभा (Jaunpur Public Meeting) करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली जनसभा दोपहर को 12:15 बजे बलरामपुर में होगी। यह रैली बड़ा परेड ग्राउंड बलरामपुर में होगी। इसके बाद अखिलेश यादव डेढ़ बजे सिद्धार्थनगर के इटावा में माता प्रसाद जयसवाल इंटर कॉलेज में रैली को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव दोपहर 2:40 बजे महराजगंज जिले में किसान इंटर कॉलेज निचलौल के मैदान से योगी सरकार पर जमकर निशाना साधेंगे। इसके बाद दोपहर 4 बजे गोरखपुर जिले के पिपराइच में भी रैली करेंगे।

डिंपल यादव और जया बच्चन की दो रैलियां

अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव और सपा नेता जया बच्चन की आज जौनपुर में दो विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां होंगी। उनकी पहली रैली मड़ियाहूं के विवेकानंद इंटर कॉलेज में दोपहर एक बजे और दूसरी रैली मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के पंडित सभापति इंटर कॉलेज में करीब ढाई बजे होगी।

बता दें कि पांचवें चरण का चुनाव कल यानी 27 फरवरी को होगा। कुल 12 जिलों में 59 विधानसभा क्षेत्रों के लोग मतदान करेंगे। अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। यह मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। कुल 685 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी चरणों का नतीजा दस मार्च को आएगा।

Tags

Next Story