UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को याद दिलाया, कहा- यूपी कहे आज का भाजपा नहीं चाहिए

UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को याद दिलाया, कहा- यूपी कहे आज का भाजपा नहीं चाहिए
X
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी आज चुनाव प्रचार के लिए बुलंदशहर पहुंचे हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) आज बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा और सिकंदराबाद में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट पर किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर बीजेपी (BJP) पर भी कड़ा प्रहार किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के वासियों व समस्त सपा कार्यकर्ताओं और नेतागणों से अपील है कि हर महीने की तीन तारीख को मनाए जाने वाले 'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' की कड़ी में आज 3 फरवरी को 'किसानों की शहादत' याद करें और लोगों को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं। यूपी कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा।'

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी आज बुलंदशहर में हैं। अमित शाह जहांगीराबाद के नवीन अनाज मंडी में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसके बाद डिबाई डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज के मैदान में ढाई बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे जहांगीराबाद में जनसपंर्क करेंगी।

Tags

Next Story