UP Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- सपा गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस कल्याण की सूरत, पढ़िये तमाम वादे

UP Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- सपा गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस कल्याण की सूरत, पढ़िये तमाम वादे
X
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि सपा की सरकार बनने पर पुलिस व्यवस्था बेहतर रहेगी। उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर भी हमला बोला।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां गुंडाराज और माफियाराज को संरक्षण देने का आरोप समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर लगाती रही है तो वहीं सपा भी बीजेपी पर लगातार पलटवार करती रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अब सपा गठबंधन सरकार बनने पर पुलिस कल्याण की सूरत बदलने का दावा किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने के बाद पुलिस कल्याण के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल और मोबाइल रिचार्ज भत्ता देने, सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि वर्दी और पौष्टिक आहार भत्ता भी बढ़ाकर दिया जाएगा। साथ ही मकान किराया भत्ते की भी समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि जो भी पद खाली होंगे उन्हें प्रमोशन से भरा जाएगा। गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति भी करेगी।

इससे पूर्व शाहजहांपुर में समाजवादी विजय यात्रा को अपार समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व बहुरंगी जनसमर्थन देखकर एकरंगी सोचवाले बड़े-बड़े शाहों का पसीना छूट गया है। उन्होंने दावा किया कि शाहजहांपुर की सभी छह सीटों पर लोग स्टेडियम के पार सुपर सिक्सर मारेंगे, जिसे भाजपा गेंद भी ढूंढती रह जाएगी। उन्होंने शाहजहांपुर के लोगों को अग्रिम से बधाई भी दी है।

Tags

Next Story