UP Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- चार चरण के मतदान में सपा को मिल जाएगा बहुमत, जानिये दो चरणों में पक्की सीटों की संख्या भी बताई

UP Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- चार चरण के मतदान में सपा को मिल जाएगा बहुमत, जानिये दो चरणों में पक्की सीटों की संख्या भी बताई
X
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज जालौन में जनसभा को संबोधित किया, वहीं कानपुर के तीन विधानसभा क्षेत्रों पर रोड शो कर रहे हैं। शाम करीब साढ़े चार बजे उन्नाव के मोहान में रैली भी संबोधित करेंगे।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadv) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के तीसरे चरण के लिए प्रचार अभियान के आखिरी दिन जालौन, कानपुर और उन्नाव में दौरे पर हैं। जालौन में रैली (Jalaun Rally) करने के बाद कानपुर में रोड शो (Kanpur Road show) कर रहे हैं। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे उन्नाव (Unnao) के मोहान में रैली को संबोधित करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज जालौन के माधवगढ़ में रैली को संबोधित की। उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने पहले चरण से ही सपा गठबंधन ने बढ़त बना ली है। दूसरे चरण में तो सपा गठबंधन ने शतक ही बना लिया है। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि चार चरणों में सपा सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लेगा।

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी शासन जहां कोरोना महामारी से मुकाबला कर सका, वहीं गरीबों को दवा देने, अस्पतालों में बेड या ऑक्सीजन तक नहीं दे सकी। बाबा मुख्यमंत्री का सबसे प्रिय जानवर सड़कों पर टक्कर मारकर लोगों की जान ले रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी और विकास के खोखले दावे भी बीजेपी सरकार कर रही है। कानून व्यवस्था पर जो दूसरे पर आरोप लगाते हैं, वो खुद अपराधियों को जेल से बाहर निकालने के लिए जमानत कराते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने इनकी असलियत सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पहले भी जो वादे किए थे, उससे आगे बढ़कर भी पूरे किए। उन्होंने उन कार्यों को भी सामने रखा, जो सपा की सरकार बनने पर प्राथमिकता से पूरा करेंगे।

कानपुर में किया रोड शो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दोपहर को कानपुर में रोड शो किया। वे कानपुर छावनी, आर्य नगर और सीसामऊ में रोड शो करेंगे। यह रोड शो मीरपुर, फूलबाग, नयागंज, घंटाघर, मूलगंज, नई सड़क, यतीम खाना, रूपम चौराहा, नौला रोड और पी रोड से होकर गुजरा। इस दौरान रोड शो पर जमकर भारी भीड़ नजर आई। इसके बाद अखिलेश यादव शाम साढ़े चार बजे उन्नाव में करीब साढ़े चार बजे मोहान के खुर्शीद अली खेत के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags

Next Story