UP Election 2022 : गृह मंत्री अमित शाह और बसपा प्रमुख मायावती ने गाजियाबाद से चलाए शब्द बाण, विरोधी दलों को ऐसे घेरा

UP Election 2022 : गृह मंत्री अमित शाह और बसपा प्रमुख मायावती ने गाजियाबाद से चलाए शब्द बाण, विरोधी दलों को ऐसे घेरा
X
बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भी बुधवार से ही जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाला है। कल उन्होंने आगरा में जनसभा की थी, जबकि आज गाजियाबाद में चुनाव प्रचार करने पहुंची हैं। लोनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए विभिन्न राजनीतिक दल लंबे समय से प्रचार अभियान (Election Campaign) में जुटे हैं, वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने बीते बुधवार से ही जमीनी मोर्चा संभाल लिया है। कल को आगरा में जनसभा को संबोधित करने के बाद मायावती ने आज गाजियाबाद (Ghaziabad) में चुनावी सभा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी चुनाव प्रचार के लिए गाजियाबाद के लोनी (Loni) पहुंचे हैं। दोनों ही नेताओं ने विरोधी दलों पर तीखा प्रहार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां और कार्यशैली अधिकांश जातिवादी, पूंजीवादी और आरएसएस के संकीर्ण नजरिए को लागू करने पर टिकी रही हैं। धर्म के नाम पर यहां तनाव व नफरत आदि का वातावरण ही बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके शासन में कराए गए विकास कार्यों का नाम भी बदलकर वाहवाही लूटी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में बसपा बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने लोगों से बसपा को जिताने के लिए भारी संख्या में वोटिंग करने का भी आह्वान किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने माफिया पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गाजियाबाद के लोनी में प्रभावी मतदाता संवाद किया। उन्होंने कहा कि कल अखिलेश बाबू यहां आए, उनके गुंडों ने तांडव किया है। मैं आज यहां कहकर जाता हूं, अपने आपे में रहिए घर में रहिए, ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

उन्होंने कहा कि 2022 का उत्तर प्रदेश चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, यह उत्तर प्रदेश के माफियाओं को चुन चुनकर समाप्त करने का चुनाव है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश को देश में सबसे विकसित राज्य बनाने का चुनाव है।


Tags

Next Story