UP Election 2022 : गृह मंत्री अमित शाह ने बदायूं में किया घर-घर जाकर चुनाव प्रचार, माफियाओं के लिए तीन जगह बताई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश में पूर्व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में तीन स्थान पर ही माफिया (Mafiya) दिखाई देते हैं। माफिया या तो प्रदेश से बाहर दिखाई देते हैं, दूसरी जगह जेल में दिखते हैं या तो सपा प्रत्याशियों की लिस्ट में दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहसवान में मतदाता संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि जब अखिलेश जी और मुलायम जी मुख्यमंत्री थे तो इनके साथ आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी दिखते थे। लेकिन आप लोगों ने इन्हें तीन साल से देखा है क्या? उन्होंने कहा कि बुआ भतीजा के राज में यूपी माफिया सेंटर बन गया था। अखिलेश यादव लाल बत्ती-हरी बत्ती का खेल खेलेंगे। वह विकास को लाल बत्ती और माफियाओं को हरी बत्ती दिखाएंगे।
उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदायूं में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/L0ychwEXeW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2022
गृह मंत्री अमित शाह ने बदायूं में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ नजर आई। अमित शाह ने लोगों से बीजेपी को वोट देकर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इससे पूर्व अमित शाह ने राज्यपाल और यूपी के पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह की जन्मस्थली अतरौली में सभा की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के अंदर समाज का विभाजन किए बगैर पिछड़ा समाज को उसका अधिकार देने की बात की, अधिकार दिया और पिछड़े समाज का राजकीय गौरव बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को ठोकर मारकर राम जन्म भूमि को स्वीकार किया।
उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में मंदिर बनाया जा रहा है, वहीं यूपी का संपूर्ण विकास भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि 5 लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन पर लोगों को गुमराह किया और बाद में टीका लगवा लिया। अगर लोग टीका नहीं लगवाते तो क्या होता? उन्होंने देश की सुरक्षा मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता जवाब देगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS