UP Election 2022 : सीएम योगी शाहजहांपुर में बोले- वंशवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने वालों को वोट न दें, पीएम मोदी और अमित शाह भी करेंगे जनसभा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा में रैली करके विपक्ष पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने जातिवाद और वंशवाद से लेकर गुंडागर्दी और माफियराज तक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा पर गंभीर आरोप लगाए। सीएम योगी का आज बरेली में भी रोड शो का कार्यक्रम है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ददरौल में कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार दोहरी रफ्तार से काम कर रही है। उन्होंने शाहजहांपुर में कराए गए विकास कार्यों काे विस्तार से सामने रखा। सीएम योगी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन का दुष्प्रचार करने वालों, अपराध को बढ़ावा देने वालों, माफियाराज को बढ़ाने वालों को वोट न दें।
आपने इन पांच सालों में उत्तर प्रदेश को बदलते हुए देखा होगा, पांच साल पहले बिजली केवल सैफई खानदान या फिर आजम खान के लिए थी। आज 24 घंटे बिजली मिल रही है: शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/BC0Kts0yDb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2022
सीएम योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे केवल परिवारवाद की बात करते हैं। वे जातिवाद की बात करते हैं। हम राष्ट्रवाद और विकास की बात करते हैं।
#WATCH समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस केवल अपने परिवार के लिए जीने वाले लोग हैं, इन्होंने वंशवाद को बढ़ावा दिया: शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/EKPbqjrvcA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2022
यह रहेगा अमित शाह का कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर डेढ़ बजे बरेली की आंवला विधानसभा सीट जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। यहां सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद सवा तीन बजे शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा क्षेत्र में भी रैली को संबोधित करेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल (Pandit Deendayal Upadhyay Death Anniversary) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल के सपनों को भी साकार करने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं।
पं दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति के ऐसे देदीप्यमान नक्षत्र थे जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से पूरे विश्व में मानवता की सेवा व जनकल्याण के आदर्श स्थापित किये। उनका देशप्रेम व समर्पण सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन करता रहेगा।
— Amit Shah (@AmitShah) February 11, 2022
ऐसे महामानव की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
दीनदयाल जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण समाहित है।
— Amit Shah (@AmitShah) February 11, 2022
हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल देकर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का भगीरथ कार्य कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS