UP Election 2022 : सीएम कुर्सी पर योगी को काबिज कराने के लिए अयोध्या में देवी को दी जा रही आहुतियां, जानिये कब तक चलेगा विशेष अनुष्ठान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के बाद सीएम सीट पर दोबारा काबिज कराने के लिए अयोध्या (Ayodhya) में विशेष अनुष्ठान (Religious Rituals) किया जा रहा है। यह अनुष्ठान राम की पैड़ी पर मौजूद रामा दल ट्रस्ट में हो रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम के नेतृत्व में विधि पूर्वक वैदिक मंत्रों के साथ यह अनुष्ठान किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण से लेकर रामनगरी के संपूर्ण विकास के लिए भी खाका तैयार किया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से ही टिकट दिया जाएगा, लेकिन उन्हें गोरखपुर सदर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
सीएम योगी के गृह नगर से टिकट मिलने के बाद भी अयोध्या के साधु संत उन्हें समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में अयोध्या में राम की पैड़ी में मौजूद रामा दल ट्रस्ट में विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ को जीत अवश्य मिले, यह सभी संतों की इच्छा है। वे दोबारा से यूपी में सीएम बने। यह अनुष्ठान 151 दिन चलेगा। इस दौरान हर दिन भगवती पीतांबरा के अमोघ मंत्रो की आहुतियां दी जा रही हैं।
बता दें कि रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए खास अनुष्ठान किया था। अब सीएम योगी के लिए भी विशेष अनुष्ठान हो रहा है। सीएम योगी स्वयं संत हैं। वे एक मठ के मठाधीश भी हैं, जिस वजह से कई संत उनके समर्थन में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS