UP Election 2022 : भाजपा नेता और पहलवान बबीता फोगाट की कार पर हमला, जयंत चौधरी पर लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए मेरठ प्रचार अभियान करने पहुंची भाजपा नेता और भारतीय महिला पहलवान बबीता फौगाट (Babita Phogat) की कार पर हमला हुआ है। बबीता फौगाट ने मेरठ पुलिस (Meerut Police) को हमलावरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी पर आरोप लगाकर उनके संस्कारों पर सवाल उठाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा नेता और पहलवान बबीता फोगाट की कार पर हमला मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में दबथुवा गांव में हुई है। वे भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। उनका आरोप है कि रालोद समर्थकों ने भाजपा के विरोध में नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन्होंने गाड़ी पर हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी की लाइट तोड़ी गई। काफिले की अन्य गाड़ियां को भी तोड़ा गया। मामले में हमने पुलिस को एफआईआर दर्ज़ कराई है। उन्होंने कहा कि सपा और आरएलडी ने आज साबित कर दिया है कि ये लोग गुंडागर्दी फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी जी आप अपने मां-बाप के संस्कार भूल गए हैं। बुरी संगत का असर आप दिखाने लग गए हैं।
मेरी गाड़ी की लाइट तोड़ी गई। काफिले की अन्य गाड़ियां को भी तोड़ा गया। मामले में हमने FIR दर्ज़ कराई है। सपा और RLD ने आज साबित कर दिया है कि ये लोग गुंडागर्दी फैलाते हैं: मेरठ में अपनी गाड़ी पर हुए हमले पर भारतीय महिला पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट pic.twitter.com/z5hWJNfRk6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS