UP Election 2022 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हापुड़ से विपक्ष पर बोला हमला, कहा- उनकी दृष्टि सीमित

UP Election 2022 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हापुड़ से विपक्ष पर बोला हमला, कहा- उनकी दृष्टि सीमित
X
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार विरोधी दलों पर हमलावर हैं। विशेषकर कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर प्रहार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने हापुड़ (Hapur) में जनसभा की। इसके बाद मुरादाबाद (Moradabad) और नोएडा (Noida) जाने का भी कार्यक्रम है। जेपी नड्डा लगातार विरोधी दलों पर हमलावर हैं। विशेषकर कांग्रेस (Congress), सपा (Samajwadi Party) और बसपा (BSP) पर जमकर प्रहार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हापुड़ में दोपहर 12:40 बजे ब्रह्म देवी बालिका विद्यालय मोदीनगर में जनसभा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी देश के विकास की परवाह नहीं की, उन्होंने केवल अपने परिवार के विकास की परवाह की; उनके पास सीमित दृष्टि है... आज किसी भी गरीब व्यक्ति को पीएम गरीब कल्याण योजना के साथ भोजन की कोई कमी नहीं है। बीजेपी और उनमें यही अंतर है।

उन्होंने कहा कि आप हमारे कार्यक्रमों को देखिए, उसमें भारत की तस्वीर और तकदीर को बदलने में और योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज हमें एक उभरता हुआ उत्तर प्रदेश दिखता है।

बीजेपी अध्यक्ष का दोपहर 3:20 बजे मुरादाबाद में राही होटल मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 5:35 बजे नोएडा में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे, जबकि शाम करीब छह बजे भाउ राव देवरस इंटर कॉलेज में प्रभावी मतदाता संवाद को संबोधित करेंगे।

Tags

Next Story