UP Election 2022 : यूपी में चुनाव नतीजे के बाद अखिलेश यादव क्या करेंगे काम? स्वतंत्र देव सिंह ने इस पर दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के नतीजे दस मार्च को आएंगे, जिसके बाद किसी राजनीतिक दल की सरकार बनेगी तो विरोधियों की हार होगी। भाजपा (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से लेकर कांग्रेस (Congress) और बसपा (BSP) तक तमाम दल बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। अब भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने अहम बात कही है। उनका कहना है कि चुनाव नतीजों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या करने वाले हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह ने गोंडा के सदर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी चुनाव के नतीजे दस मार्च को आएंगे। हार मिलने के बाद अखिलेश यादव अपना स्विच ऑफ करके विदेश चले जाएंगे। उन्होंने इससे पूर्व भी एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'चौथे चरण का रुझान देखने के बाद अब टीपू अपनी साइकिल से ही लंदन के लिए रवाना होने वाले हैं।'
चौथे चरण का रुझान देखने के बाद अब टीपू अपनी साइकल से ही लंदन के लिए रवाना होने वाले है…
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) February 24, 2022
बीजेपी को भारी संख्या से वोट दें
स्वतंत्र देव सिंह ने कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करके लोगों को बीजेपी के लिए भारी से भारी संख्या में वोट देने की अपील की। उन्होंने डबल इंजन सरकार की ओर से कराए गए कार्यों को भी विस्तार से सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज किसी को भी बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं है। गुंडे और माफिया प्रदेश से बाहर हैं या फिर सलाखों के पीछे। प्रदेश में चौतरफा विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक चार चरणों का चुनाव हो चुका है। लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS