UP Election 2022: यूपी के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, अब 27 फरवरी को होगा मतदान, जानिये किसका पलड़ा भारी?

UP Election 2022: यूपी के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, अब 27 फरवरी को होगा मतदान, जानिये किसका पलड़ा भारी?
X
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए चुनाव का प्रचार अभियान शाम छह बजे से समाप्त हो गया है। अब कल से छठे चरण का प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। जानिये तमाम अपडेट्स...

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022 ) के पांचवें चरण (Phase 5) का प्रचार अभियान शाम छह बजे से समाप्त हो गया है। अब चरण के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। इस चरण में 12 जिलों की 59 विधानसभा क्षेत्रों में लोग मतदान करेंगे। कुल 685 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। यह मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। राजनीतिक दलों ने पांचवें चरण के लिए 24 अप्रैल से प्रचार अभियान शुरू किया था। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही बीजेपी के स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान विपक्ष पर वंशवादी के आरोप लगाए गए तो वहीं धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। साथ ही अपने विकास कार्यों को भी रखा और पूर्व सरकारों में बदहाली कानून व्यवस्था को भी प्रमुखता से उठाते रहे।

उधर, विपक्ष की बात करें तो बीजेपी पर किसान आंदोलन, बेरोजगारी, महंगाई, बिगड़ती कानून से लेकर आवारा पशुओं तक का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर शब्द बाण भी चलाए गए।

सीएम योगी ने जहां दस मार्च को चुनाव नतीजे आने पर गर्मी निकालने के आरोप पर कायम रहे तो वहीं अखिलेश यादव उन पर तंज कसते रहे। विशेषकर सपा और बीजेपी दावा कर रहे हैं कि चार चरणों के चुनाव में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि किसके दावा सही साबित होगा, इसके लिए आपको दस मार्च का इंतजार करना होगा।


Tags

Next Story