UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी समेत 300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानिये वजह?

UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी समेत 300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानिये वजह?
X
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी संयुक्त दौरे कर रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने केस दर्ज क्यों किया, नीचे पढ़िये वजह...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए प्रचार अभियान को धार देने में जुटे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) संयुक्त दौरे कर रहे हैं। दोनों नेता जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सत्ता पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं रोड शो (Road Show) और जनसभा करके लोगों को बीजेपी से सत्ता से बाहर फैंकने का आह्वान भी कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी समेत 300 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया है कि तीन फरवरी को दादरी में एक अभियान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, सपा के दादरी उम्मीदवार राजकुमार भाटी, गौतम बौद्ध नगर प्रमुख इंद्र प्रधान और 300-400 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बता दें कि इससे पहले बागपत जिले में अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह के जनसंपर्क कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने पर सपा-रालोद गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3,200 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। उधर, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर केस दर्ज हुआ था। वे नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया था। इसके बाद भूपेश बघेल ने कहा था कि अगर उन्हें जनसंपर्क करने का तरीका बता दें तो वो उसी का अनुसरण कर लेंगे।

Tags

Next Story