UP Election 2022 : सीएम योगी के खिलाफ कांग्रेस ने भी दिया टिकट, 33 प्रत्याशियों में 15 महिलाएं शामिल, देखिये पूरी लिस्ट

UP Election 2022 : सीएम योगी के खिलाफ कांग्रेस ने भी दिया टिकट, 33 प्रत्याशियों में 15 महिलाएं शामिल, देखिये पूरी लिस्ट
X
कांग्रेस ने वाराणसी कैंट विधानसभा से राजेश मिश्रा और गोरखपुर ग्रामीण से देवेंद्र निषाद, कुशीनगर से श्याम रति देवी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के आज पहले चरण की मतदान प्रक्रिया के बीच कांग्रेस (Congress) ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट भी जारी कर दी है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली यूपी कांग्रेस (UP Congress) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के खिलाफ चेतना पांडे (Chetna Pandey) को टिकट दिया गया है। सूची में कुल 33 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। इनमें महिलाओं की संख्या 15 है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कांग्रेस ने चेतना पांडेय को टिकट दिया है। गोरखपुर ग्रामीण से देवेंद्र निषाद, कुशीनगर से श्याम रति देवी, रामकोला विधानसभा से शंभू चौधरी, अतरौलिया विधानसभा से रमेश दुबे प्रत्याशी, दीदारगंज विधानसभा से अवधेश कुमार सिंह को टिकट दिया गया है।

इसी प्रकार फेफना विधानसभा से जितेंद्र पांडेय, बलिया विधानसभा से ओम प्रकाश तिवारी, शाहगंज विधानसभा से परवेज आलम, जौनपुर विधानसभा से फैसल तबरेज हुसैन, मल्हनी विधानसभा से पुष्पा शुक्ला, मुंगरा दशाहपुर विधानसभा से प्रमोद सिंह, मछलीशहर विधानसभा से माला देवी, वाराणसी उत्तर विधानसभा से गुलराना तबस्सुम, वाराणसी दक्षिण विधानसभा मुदिता कपूर को चुनाव उतारा गया है।

कांग्रेस ने वाराणसी कैंट विधानसभा से राजेश मिश्रा, सेवापुरी विधानसभा से अंजू सिंह प्रत्याशी, भदोही विधानसभा से वसीम अंसारी, ज्ञानपुर विधानसभा से सुरेश मिश्रा प्रत्याशी, औराई विधानसभा से संजू कन्नौजिया, मझवां विधानसभा से शिव शंकर चौबे, चुनार विधानसभा से सीमा देवी, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से कमलेश ओझा को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

Tags

Next Story