UP Election 2022: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, उन्नाव रेप पीड़िता की मां समेत 50 महिलाएं हैं शामिल-देखें पूरी लिस्ट

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 125 उम्मीदवारों की पहली (Congress Candidates List) लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां समेत 50 महिलाओं को टिकट दिया है। प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की सूची है जिसमें से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि इस लिस्ट में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 प्रतिशत युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं।
प्रियंका गांधी ने बताया कि हमारी उन्नाव की उम्मीदवार उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको चुनाव लडऩे का मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के माध्यम से उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। प्रियंका ने यह भी कहा कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS