UP Election 2022 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- कोई मां का लाल उठा नहीं सकता बीजेपी के किसी मंत्री पर उंगली, यह आरोप लगाए

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पीलीभीत (Pilibhit) में मतदाताओं से संवाद (Dialogues With Voters) किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने जहां केंद्र सरकार, बल्कि यूपी सरकार (UP Government) की उपलब्धियों को भी गिनवाया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर प्रहार किया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) हो या यूपी में योगी सरकार (Yogi government), कोई भी उंगली उठा नहीं सकता। इसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार भी किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। यहां तक की मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी यूपी की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि किसी मंत्री के दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग लगा है।
जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, यहां तक की मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी UP की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि किसी मंत्री के दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग लगा है: पीलीभीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/vQDjKnzpzK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2022
उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के पन्नों को पलटकर देखें तो नेताओं ने कहा बहुत कुछ लेकिन अगर उसका थोड़ा भी पूरा किया होता तो हमारा भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया होता। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त होता गया।
बीजेपी के लिए मांगे वोट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीलीभीत में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार भी किया। उन्होंने कहा कि यूपी में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर चल रहा है। प्रदेश से माफिया पर अंकुश लगा दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बीजेपी को बहुमत से जीत दिलाएं ताकि आगे चलकर भी विकास कार्यों का पहिया चलता रहे। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों की भी बैठक ली। समर्थकों ने उनका स्वागत भी किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS