UP Election 2022 : मौलाना तौकीर खान का फिर विवादित बयान, बोले- जांच होती तो बटला हाउस के आतंकी नहीं शहीद कहलाए जाते

UP Election 2022 : मौलाना तौकीर खान का फिर विवादित बयान, बोले- जांच होती तो बटला हाउस के आतंकी नहीं शहीद कहलाए जाते
X
इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के प्रमुख तौकीर रजा खान अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस को समर्थन देने के बाद उन्होंने फिर से विवादित बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय राजनीतिक दल इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद (Ittehad e Millat Council ने कांग्रेस (Congress) को समर्थन देने के बाद फिर से जहर उगला है। उन्होंने कहा कि अगर बटला हाउस (Batla House) की जांच कराई जाती तो वो आतंकवादी नहीं, बल्कि शहीद कहलाए जाते। उन्होंने सपा (SP) के बाद अब कांग्रेस (Congress) के खिलाफ भी नाराजगी जताई, लेकिन मौजूदा समय में लोकतंत्र की बहाली के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए बड़ी उम्मीद भी दिखाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिषद के प्रमुख तौकीर रजा खान ने कहा कि यह बात सही है कि हम हमेशा कांग्रेस के खिलाफ रहे हैं। हमसे गलती हुई कि कांग्रेस की गलत पॉलिसी की वजह से और हमने कांग्रेस को भी बेहद करीब से देखा। 2009 में जब कांग्रेस के साथ खड़ा था और 2009 में कांग्रेस को जिताया तो उस वक्त मैंने मंच से कहा था कि कांग्रेस यह न समझे कि हमने उनका माफ कर दिया है। मुसलमानों ने तुम्हे पैरोल पर छोड़ा है। अगर आपका काम ठीक रहेगा तो आपके काम के बारे में समझा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि सरकर बनने के बाद हम पहला प्रयास बटला हाउस की जांच कराएंगे। अगर सरकार बटला हाउस की जांच कराते तो सच्चाई सामने आ जाती कि वहां मारे गए लोग आतंकवादी नहीं थे, उनको शहीद का दर्जा दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जांच नहीं कराई यह बात कहकर कि इससे पुलिस का मनोबाल टूटेगा। उन्होंने (कांग्रेस) परवाह नहीं कि इससे हमारे 20 करोड़ के मुसलमानों का मनोबल नहीं टूटा। हमारे बच्चों को इस तरह आतंकवादी कहकर मार डालेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमेशा शिकायतें रहीं। कांग्रेस को चारों तरफ से आरएसएस लोगों ने घेर रखा है। मैंने प्रियंका गांधी से मिला तो बात की तो लगा कि उत्तर प्रदेश में न केवल देश में यह दोनों भाई बहन (प्रियंका गांधी और राहुल गांधी) सच्चे धर्मनिरपेक्ष हैं। बाकी केवल ऊपर की बात करते हैं।

बता दें कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद को बरेलवी संप्रदाय के मुसलमानों पर असर रखते हैं। इन्होंने सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस को समर्थन दिया है। परिषद के प्रमुख तौकीर आर खान के विवादित बयानों पर बीजेपी लगातार मुखर हैं। उन्होंने कल सपा पर भी निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि सपा शासन में भी मुसलमानों ने खुद को ठगा महसूस किया है।

Tags

Next Story