UP Election 2022: सपा के लिए 'तीन बहुओं' ने किया प्रचार, जया बच्चन और डिंपल ने कहा- हमारी लाज रख लीजिए, आगे बड़ी बात भी कही

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के पांचवें चरण के आखिर दिन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नेता जया बच्चन (Jaya Bachchan), सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की धर्मपत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और सिराथू प्रत्याशी पल्लवी पटेल (Sirathu SP Candidate Pallavi Patel) ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान जहां सपा नेता जया बच्चन से लोगों से सपा को भारी संख्या में मतदान करके तीनों बहुओं की लाज रखने की अपील की। इससे पूर्व डिंपल यादव ने भी विपक्ष पर कड़े प्रहार किए।
सपा नेता और अभिनेत्री जया बच्चन ने सिराथू में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आपके जो मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) हैं, उन्होंने परिवार का त्याग कर रखा है। उन्हें तो परिवार के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वो नहीं जानते कि बहू, बेटी क्या होती हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते।
उन्होंने कहा कि मैं 15 साल पार्लियामेंट में रहीं हूं। मैंने इसे देखा है कि बस झूठ बोलते हैं। बीजेपी ने सत्ता या विपक्ष में कभी भी रहते हुए महिलाओं के लिए कोई शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि मैं अपने आपको यूपी की बड़ी बहू मानती हूं, डिम्पल जी छोटी बहू हैं। कहा कि अमिताभ जी ने चुनाव लड़ा था तो मैंने जनता से मुंह दिखाई में कहा था कि अपनी बहू की लाज रख लीजिए। अब पल्लवी पटेल जी चुनाव लड़ रही हैं। उनकी भी लाज रखनी है।
I was born in a Bengali family in MP, married into UP. My daughter married a Punjabi & son married a South Indian. Nothing like casteism or regionalism in our family. 'Ganga kinare ka chhora' will always be Ganga's. He won't become one of Mumbai's sea: Jaya Bachchan in Sirathu,UP pic.twitter.com/Y6v8qcvlQZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2022
इससे पूर्व अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव ने कहा कि सिराथू की जनता ने अपने बेटे (विरोधी प्रत्याशी) को तो देख लिया। उन्होंने सिवाए धोखे के नहीं दिया। इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका दे। उन्होंने कहा कि पल्लवी पटेल जमीन से जुड़ी हैं। वे आपके सम्मान के लिए जमीन पर तो बैठ जाएंगी लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। हमारी लाज रखकर पल्लवी पटेल को विजयी बनाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS