UP Election 2022 : करहल से बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की बढ़ी सुरक्षा, हमला करने के आरोपियों में से दो गिरफ्तार

UP Election 2022 : करहल से बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की बढ़ी सुरक्षा, हमला करने के आरोपियों में से दो गिरफ्तार
X
करहल विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही निर्वाचन आयोग को भी बीजेपी ने मामले की शिकायत भेजी है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पर कल शाम को उनके काफिले पर पथराव मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 20 से ज्यादा आरोपियों की पहचान करने में भी पुलिस जुटी है। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले से निर्वाचन आयोग को भी शिकायत भेजी है। उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का काफिला कल शाम रात करीब नौ बजे करहल की ओर बढ़ रहा था। अतीकउल्लापुर के नजदीक आने पर कुछ लोगों ने काफिले पर हमला किया। हमलवरों ने लाठी डंडों के साथ पथराव भी किए। इसमें एसपी सिंह बघेल की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।

प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि हमलावर अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उन्होंने धमकी दी कि यहां से लड़ने की हिम्मत कैसे की। उन्होंने किसी तरह जान बचाई और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। लॉ एंड ऑर्डर उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि हमने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्यों के लिए भी पहचान की कार्रवाई की जा रही है।


Tags

Next Story