UP Election 2022 Phase 4 Voting Updates: यूपी में चौथे चरण का मतदान संपन्न, 59.41% हुई वोटिंग, खीरी सबसे आगे

UP Election 2022 Phase 4 Voting Updates: यूपी में चौथे चरण का मतदान संपन्न, 59.41% हुई वोटिंग, खीरी सबसे आगे
X
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के चौथे चरण (UP Election Phase 4) का मतदान शाम छह बजे संपन्न हो गया है। यह मतदान प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर हुआ है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के चौथे चरण (UP Election Phase 4) की मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक समाप्त हो गई है। कुल 9 जिलों में 59 विधानसभा क्षेत्र (59 Assembly Constituencies) में 624 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गए हैं। इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 91 है। लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के 2.13 करोड़ मतदाता हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की अपडेट्स

उत्तर प्रदेश में 9 जिलों की 59 सीटों पर चौथे चरण में 59.41 फीसदी मतदान हुआ और इसमें सबसे ज्यादा लखीमपुर खीरी में 65.54 फीसदी वोटिंग हुई है।

यूपी में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 57.83% मतदान हुआ।

  1. बांदा में 57.48 फीसद मतदान।
  2. फतेहपुर में 57.38 फीसद मतदान।
  3. हरदोई में 56.11 फीसद मतदान।
  4. खेरी में 62.74 फीसद मतदान।
  5. लखनऊ में 54.98 फीसद मतदान
  6. पीलीभीत में 61.42 फीसद मतदान।
  7. रायबरेली में 60.22 फीसद मतदान।
  8. सीतापुर में 58.30 फीसद मतदान।
  9. उन्नाव में 54.12 फीसद मतदान।



59 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.89% मतदान हुआ

  1. पीलीभीत में सुबह 3 बजे तक 54.83 फीसदी हुआ मतदान।
  2. खीरी में सुबह 3 बजे तक 52.92 फीसदी हुआ मतदान।
  3. सीतापुर में सुबह 3 बजे तक 50.33 फीसदी हुआ मतदान।
  4. हरदोई में सुबह 3 बजे तक 46.29 फीसदी हुआ मतदान।
  5. उन्नाव में सुबह 3 बजे तक 47.29 फीसदी हुआ मतदान।
  6. लखनऊ में सुबह 3 बजे तक 74.62 फीसदी हुआ मतदान।
  7. रायबरेली में सुबह 3 बजे तक 50.84 फीसदी हुआ मतदान।
  8. बांदा में सुबह 3 बजे तक 50.08 फीसदी हुआ मतदान।
  9. फतेहपुर में सुबह 3 बजे तक 52.60 फीसदी हुआ मतदान।


उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी हैं। इस दौरान लखीमपुर खीरी के एक बूथ पर लंगोट पहन कर एक युवक वोट डालने पहुंचा। युवक का कहना है कि अव्यवस्थाओं का विरोध करने के कारण उसने यह तरीका अपनाया।

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि पीलीभीत जिले 127 विधानसभा के बूथ संख्या 109 पर फर्जी वोट डाले जा रहे हैं, और इसके साथ सपा एजेंट को धमकाया जा रहा है। चुनाव आयोग को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया लोगों को धमकने का आरोप

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि सीतापुर की लहरपुर विधानसभा 148 में बीजेपी विधायक गांव-गांव धमका रहे हैं। चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने की मांग की गई है।

भाजपा समर्थकों ने कर्मचारी पर साइकिल का बटन दबाने का लगाया आरोप

यूपी के मोहनलालगंज में बूथ संख्या 389 पर भाजपा समर्थकों ने कर्मचारी पर साइकिल का बटन दबाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर शमीम खान ने एसडीएम को फोन कर कर्मचारी को हटाने की शिकायत की।

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का वोटर लिस्ट से नाम गायब

वोटर लिस्ट में नाम न होने पर मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद वोट देने का मौका ही नहीं दे रही है तो दुख किस बात का. मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं, भारत की सबसे बड़ी पार्टी धर्म के नाम पर चुनाव कर रही है।

भाजपा नेता अजय मिश्रा टेनी ने लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर में किया मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी वोट डालने के लिए लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर पहुंचे। पत्रकार उनसे सवाल पूछते रहे लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया और जीत का निशान दिखते हुए वापस चले गए।

59 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 37.45% मतदान हुआ

  1. पीलीभीत में सुबह 1 बजे तक 41.23 फीसदी हुआ मतदान।
  2. खीरी में सुबह 1 बजे तक 40.90 फीसदी हुआ मतदान।
  3. सीतापुर में सुबह 1 बजे तक 36.98 फीसदी हुआ मतदान।
  4. हरदोई में सुबह 1 बजे तक 34.29 फीसदी हुआ मतदान।
  5. उन्नाव में सुबह 1 बजे तक 35.01 फीसदी हुआ मतदान।
  6. लखनऊ में सुबह 1 बजे तक 35.00 फीसदी हुआ मतदान।
  7. रायबरेली में सुबह 1 बजे तक 40.17 फीसदी हुआ मतदान।
  8. बांदा में सुबह 1 बजे तक 37.66 फीसदी हुआ मतदान।
  9. फतेहपुर में सुबह 1 बजे तक 40.35 फीसदी हुआ मतदान।

भाजपा लगाएगी दोहरा शतक, तोड़ेगी पिछले रिकॉर्ड : Deputy CM

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लखनऊ के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी दोहरा शतक लगाएगी और अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास कार्य सबके घर पहुंच गए हैं।

बांदा जिले के कई बूथों पर ईवीएम खराब : सपा

समजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बांदा जिले की नरैनी विधानसभा की 234 के बूथ संख्या 191, 189, 141, 261, 263, 242, 322, 171 और 174 पर ईवीएम खराब हैं। जिससे मतदान कार्य बाधित है, जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लें और मतदान का काम शुरू करें। वही लखीमपुर खीरी जिले में श्रीनगर विधानसभा सीट के बूथ संख्या 140 और 159 पर भी ईवीएम मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है।

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ में किया मतदान

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ में डाला वोट। मतदान करने बाद त्रिवेदी ने कहा "लोकतंत्र के इस पावन पर्व में मतदान हमारा पुनीत कर्तव्य होता है मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि आएं और मतदान करें।

लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डाला वोट

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के स्कॉलर्स होम स्कूल के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वोट डालने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। सपा-बसपा ने 2017 में भी दावा किया था लेकिन हमने सरकार बनाई और इस बार भी वही दोहराएंगे।

उन्नाव में भाजपा नेता साक्षी महाराज ने किया मतदान

भाजपा नेता साक्षी महाराज ने उन्नाव में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा उन्नाव में 6 की 6 सीटें भाजपा को मिलेंगी। योगी आदित्यनाथ को 2017 में जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, और हो सकता है इस बार आंकड़ा 350 तक पहुंच जाए।

सरोजनी नगर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार अभिषेक मिश्रा ने अपने आवास पर की पूजा

अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से नाखुश है : मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से नाखुश हैं। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है, उसका सपना टूट जाएगा। समाजवादी पार्टी जब भी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों के साथ हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि बसपा को सभी वर्गों के वोट अकेले मिल रहे हैं। बीजेपी, एसपी जीत का दावा कर रहे है, कही ऐसा न हो कि उनके दावे व्यर्थ रहें। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा।

समाजवादी पार्टी का दावा कई मतदाता केंद्रों पर ईवीएम खराब

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने कई मतदाता केंद्र पर ईवीएम खराब होने का दावा किया है। पार्टी ने कहा लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 170 के बूथ संख्या 578 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित हो गया है। वही जिले के मलिहाबाद विधानसभा 168 के बूथ संख्या 192 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है। तो वही रायबरेली जिले की 182 सरेनी विधानसभा के बूथ संख्या 346 पर अभी तक ईवीएम चालू नहीं हो पाई है, जिसके कारण मतदान नहीं हो रहा है। रायबरेली जिले की 177 बछरावां विधानसभा के बूथ संख्या 311 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने अपने परिवार को साथ लखनऊ में किया मतदान।

भाजपा नेता मोहसिन रजा ने अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में वोट डाला

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है। इसी अवसर पर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा भगवा कुर्ते में नजर आए। उन्होंने अपनी पत्नी फौजिया मोहसिन के साथ लखनऊ में वोट डाला।

एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बसपा : सतीश चंद्र मिश्रा

बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्रा ने चौथे चरण के मतदान के बीच कहा बसपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है, एक बार फिर बसपा वर्ष 2007 की तरह प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

रायबरेली में भाजपा नेता अदिति सिंह ने किया मतदान

भाजपा नेता अदिति सिंह ने रायबरेली में वोट डाला। वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अदिति सिंह ने कहा इस इलाके को कांग्रेस का गढ़ कहना बंद कीजिए। यहां पर उनका का कुछ नहीं है। मैं रायबरेली को हमेशा सुरक्षित रखूंगी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मतदान जारी

बसपा अध्यक्ष मायावती ने डाला वोट

लखनऊ के नगर नर्सरी स्कूल के मतदान केंद्र पर बसपा प्रमुख मायावती ने डाला वोट।

पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता से मतदान करने की अपील की

वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज चौथे दौर का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपने बहुमूल्य मतों का उपयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान देने का आग्रह करता हूं।

मतदान से पहले कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने की पूजा अर्चना

उत्तर प्रदेश में चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की। पाठक ने कहा सभी मतदाता भाजपा को मतदान करने के लिए तैयार है।

मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश के चौथे चरण की वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सपा पार्टी ने नंबर जारी करते हुए कहा मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सीधे इन 7311155740, 7311155741, 7311155742, 7311155743, 731115744, 7311155747, 9151030168, 6391008491, 6391008492, 6391008494 नंबरों पर कॉल करें।

कुल 24643 मतदेय स्थल

उत्तर प्रदेश के चौथे चरण में यहां कुल 24643 मतदेय स्थल और 13817 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए 57 सामान्य प्रेक्षक, 9 पुलिस प्रेक्षक और 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 1712 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 210 जोनल मजिस्ट्रेट, 105 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 3110 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक और दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

मतदाताओं की संख्या

कुल मतदाताओं की संख्या : 2.13 करोड़

पुरुष मतदाता : 1:14 करोड़

महिला मतदाता : 99.3 लाख

ट्रांसजेंडर मतदाता : 966

इन विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा मतदान

आज पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (अजा), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकरननाथ, श्रीनगर (अजा), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (अजा), मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (अजा) लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (अजा), मिश्रिख (अजा) विधानसभा क्षेत्र में चुनाव चल रहा है। सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (अजा), साण्डी (अजा), बिलग्राम–मल्लांवा, बालामऊ (अजा), सण्डीला और बांगरमऊ में मतदान चल रहा है।

इसके अलावा सफीपुर (अजा), मोहन (अजा), उन्नाय, भगवन्तनगर, पुरवा, मलिहाबाद (अजा), बक्शी का तालाब, सरोजनीनगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैन्टोनमेंट और मोहनलालगंज (अजा) में के साथ ही बछरांवा (अजा), हरचन्दपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी (अजा), बांदा, जहानाबाद, बिन्दकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसैनगंज और खागा (अजा) में भी चौथे चरण के तहत मतदान हो रहा है।

Tags

Next Story