UP Election 2022 : पीएम मोदी ने 'मजबूत भारत' के लिए मांगे वोट, शाह बोले- अखिलेश अच्छे गेंदबाज नहीं, वजह भी बताई

UP Election 2022 : पीएम मोदी ने मजबूत भारत के लिए मांगे वोट, शाह बोले- अखिलेश अच्छे गेंदबाज नहीं, वजह भी बताई
X
भारतीय जनता पार्टी ने पांचवें चरण के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रैली को संबोधित करेंगे। सीएम योगी भी चार रैलियां करेंगे। सभी खबरों के लिए जुड़े रहिये...

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए पांचवें चरण (Phase 5) के प्रचार अभियान की आज शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जहां बहराइच (Bahraich) में रैली को संबोधित करेंगे, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अयोध्या (Ayodhya) के मिल्कीपुर विधानसभा में जनसभा कर रहे हैं। इसके बाद बीकापुर विधानसभा में भी रैली संबोधित करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यूपी दौरे पर हैं। इनसे अपडेट्स के लिए तमाम जुड़े रहिये...

तमाम अपडेट्स

पीएम मोदी ने मजबूत भारत के लिए मांगे वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहराइच में रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक देश को मजबूत होते देखना चाहता है। भारत का प्रत्येक नागरिक मजबूत हो तो इसके लिए देश ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए जरूरी है। आज एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। उन्होंने कहा कि देश का बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, इसलिए जनता की भारत को मजबूत बनाने की ज्यादा जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरकारों पर जमकर तंज भी कसा। पढ़िये यहां पूरी खबर...

राजनाथ सिंह ने कहा- हम जनता का भरोसा नहीं टूटने देंगे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता को भरोसा दिया कि जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप बीजेपी की रिपोर्ट कार्ड देखिये, हमने पहले भी जो वादे किए, उन्हें पूरा किया है। अगर आपको लगता है कि हमने वादे पूरे नहीं किए तो आप वोट मत दीजिए। राजनाथ सिंह ने आगे क्या कहा? यहां क्लिक कीजिए।

अमित शाह बोले- अखिलेश यादव अच्छे गेंदबाज नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव तीन चरण के चुनाव में शतक लगाने का दावा कर रहे हैं, जबकि अमित शाह ने उन्हें अच्छा गेंदबाज नहीं बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि अगर गेंदबाज फुलटॉस गेंद डाल दे तो बल्लेबाज को चौका लगाना चाहिए या नहीं। आपने 2014, 2017, 2019 में भाजपा को जिताया। अब 2022 में जिताकर बाउंड्री लगाने का काम कीजिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने पर किसी भी किसान को अगले 5 साल तक बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। बिजली मुफ़्त में मिलेगी। उन्होंने सपा पर गुंडागर्दी और माफियाराज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस पर प्रहार किया कि इतने लंबे शासन के बावजूद उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था। कांग्रेस जब सत्ता से बाहर हुई तभी बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम हुआ था।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा में रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक देश, दो विधान, दो प्रधान का नारा नहीं चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर के निर्माण में भी विपक्ष ने अड़चन डाली। सपा ने रामभक्तों पर भी गोलियां चलवाईं। उन्होंने गुंडागर्दी, माफियाराज और आतंकवाद से लेकर अनुच्छेद 370 बहाल करने वालों की मांग करने वालों पर भी प्रहार किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

सपा पर नया खेल सामने आने का आरोप

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर नया खेल सामने आने का आरोप लगाया है। उन्होंने पहले आरोप लगाया था कि अहमदाबाद बम विस्फोटों के तार सपा से जुड़े हैं। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर मैं आतंकवादी हूं तो अनुराग ठाकुर भी होंगे। मैं भी जिस स्कूल में पढ़ता था, अनुराग भी वहीं पढ़े हैं। अब अनुराग ठाकुर ने फिर से सपा पर निशाना साधा है।

सीएम योगी बोले- सपा से बसपा तक सबने राम मंदिर के निर्माण में डाली अड़चन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार अभियान की शुरुआत आज अयोध्या से की है। उन्होंने मल्किपुर विधानसभा में रैली को संबोधित करते जमकर प्रहार किया। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को बीजेपी की अभूतपूर्व उपलब्धि बताया तो वहीं सपा, कांग्रेस और बसपा पर भी इसमें अड़चन डालने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

अमित शाह और राजनाथ सिंह का शेड्यूल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह दोपहर साढ़े 11 बजे प्रतापगढ़ के रानीगंज और दोपहर 12:45 बजे प्रयागराज के कोरांव में रैली करेंगे। इसके उपरांत प्रयागराज पश्चिमी में दोपहर 2:15 बजे रैली करेंगे और शाम 3:15 बजे प्रयागराज में रोड शो करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज यूपी दौरे पर हैं। वे सुबह पहली रैली को बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा में करेंगे और इसके बाद गोरखपुर में दोपहर 1:30 बजे रजनी विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगे। उनकी तीसरी रैली गोरखपुर में दोपहर 2:20 बजे सहजनवां विधानसभा में होगी।

जेपी नड्डा की दो रैली, योगी सीएम योगी भी दौरे पर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज उत्तर प्रदेश में दो रैली होंगी। पहली रैली देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा और दूसरी जनसभा दोहपर 1:00 बजे बलिया के फेफना में होगी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में सुबह साढ़े 10 बजे, दोपहर 11:05 बजे बीकापुर विधानसभा में रैली करेंगे। दोपहर 12:20 बजे गोंडा की गौरा विधानसभा में और 4:30 बजे बाराबंकी में रैली को संबोधित करेंगे।

Tags

Next Story