UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में किया चुनाव प्रचार, किसान बेटे ने सामने रखी व्यथा, वीडियो में देखिये क्या कहा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज साहिबाबाद और गाजियाबाद में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने घर-घर जाकर पार्टी के समर्थन के लिए वोट मांगे। साथ ही मतदाताओं से बातचीत की और बड़ी समस्याओं को भी लिखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद हर वर्ग के हित में काम किए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक युवक से बात की। गन्ना लेकर जा रहे इस युवक ने अपना नाम योगेश चौधरी बताया। उन्होंने बताया कि तीन साल से आर्मी की भर्ती नहीं आई। मैं किसान नहीं हूं, लेकिन किसान का बेटा हूं। उम्र निकल रही है, परेशान हैं तो आत्म्हत्या कर रहे हैं। फांसी लगा रहे हैं। बड़ी बात कह रहा हूं। समझो हम क्या कह रहे हैं। इस पर प्रियंका ने उनकी बात को लिखा और आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार रोजगार के लिए काम करेगी।
कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस देखी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 4, 2022
अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है।
किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है।
यही है उत्तरप्रदेश की असली आवाज। pic.twitter.com/VNBY7UPPcr
प्रियंका गांधी ने कहा कि साहिबाबाद में जनसंपर्क के दौरान प्रियंका गांधी एक बच्चे से मिलीं, जिसकी गर्भवती मां को कोरोना काल में अस्पतालों में जगह भी नहीं मिली और मौत हो गई। उनकी पीड़ा सुनकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।
इसके बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस भी देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। यह नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तरप्रदेश की असली आवाज।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS