UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने मेरठ में कहा- बीजेपी की 'क्रोनोलॉजी' को समझ चुके किसान, लगाए यह आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के पहले चरण (First Phase) के मतदान के मद्देनजर प्रचार अभियान (Election Campaign) का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज मेरठ के हस्तिनापुर में डोर टू डोर जनंसपर्क (Door To Door Campaign) अभियान किया। इसके बाद दोपहर को मथुरा (Mathura) में रोड शो (Road Show) करेंगी। इससे पूर्व यमुना पूजन (Yamuna River) भी करेंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने हस्तिनापुर जम्बूद्वीप जैन मंदिर में आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपाइयों ने देश के किसानों को साल भर प्रताड़ित किया, 750 से ज्यादा किसानों की जान ले ली, खाद-बीज के लिए किसानों को जान गंवानी पड़ी। 'दोगुनी आय' की तरह भाजपाई फिर से झांसा दे रहे हैं। किसान जुमलेबाजी और क्रूरता की क्रोनोलॉजी समझ चुके हैं। दोबारा झांसे में नहीं आने वाले।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपाई जनता को भूखों मारने का संकल्प ले रहे हैं। कह रहे हैं कि होली-दीवाली पर दो गैस सिलेंडर देंगे। क्या जनता सिर्फ त्यौहार-त्यौहार खाना खाएगी?
मथुरा में करेंगी चुनाव प्रचार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के लिए जनसंपर्क करेंगी। खैरागढ़ में ककरोल चौराहा से उदगर चौराहा तक डोर टू डोर अभियान चलाएंगी। इसके लिए कानून व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रियंका गांधी विश्राम घाट पर यमुना पूजन भी करेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां करीब आधे घंटे पूजन करेंगी।
बता दें कि कांग्रेस के नेता दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को मथुरा आए थे। कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस चारों राज्यों में सरकार बना रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में वह निर्णायक की भूमिका में होगी। उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण का मतदान होगा। यह मतदान प्रक्रिया दस फरवरी को होगी। ऐसे में इस चरण के लिए प्रचार अभियान आज शाम छह बजे से बंद हो जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS