UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने रायबरेली में भरी हूंकार, बोलीं- धर्म और जाति की बात करने वाले नेताओं को पहचानिये, महंगाई पर भी घेरा

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने रायबरेली में भरी हूंकार, बोलीं- धर्म और जाति की बात करने वाले नेताओं को पहचानिये, महंगाई पर भी घेरा
X
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको प्रदेश को एक नई राजनीति के रास्ते पर ले जाना है। आपको प्रदेश के आने वाले कल को भी संवारना है।

कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज भी रायबरेली (Raibareli) के दौरे पर हैं। वे आज जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार, गदागंज, गौरा, डिग्री कॉलेज से त्रिपुला चौराहा, बछरांवा और महराजगंज में जनसंपर्क अभियान चलाएंगी और कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली के जगतपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आ गए हैं। आज सभी दलों के नेता आ गए हैं। सभी अपने दलों का प्रचार कर रहे हैं। सभी वादे कर रहे हैं। कोई जाति और धर्म की बात कह रहे हैं। इन लोगों में से किसी को पहचान जाएंगे तो आपको देखना होगा कि किसकी नीयत कैसी है? आपको उनके रिकॉर्ड देखने पड़ेंगे कि पिछले चुनाव में क्या वादा किया था और उनमें से क्या पूरा किया?

उन्होंने महिला मतदाताओं से पूछा गया कि क्या सिलेंडर की कीमत क्या है, तेल की कीमत क्या है। आमदनी नहीं है। किसी भी वर्ग को राहत नहीं है। हर वर्ग के लोग परेशान हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा समस्या आवारा पशुओं की है। किसानों की फसल खराब होती है। गन्ना किसानों को और किसी भी फसल का दाम नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में कितने लोगों को रोजगार मिला, इससे पता चलता है कि शिक्षित और होनहार होने के बावजूद बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहालत के लिए आप सोचिए कि आपके सामने जो राजनीति आई है, वो जनता काे गुमराह करने वाली है। कोई धर्म के नाम पर कोई जाति के नाम पर उन्हें वोट मिल जाएगा, लेकिन जनता का क्या होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने सवाल पूछना छोड़ दिया, जिससे वो सत्ता चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को सवाल पूछने होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव करके काम करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रदेश को खुशहाली चाहते हैं तो कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाएं।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने इससे पूर्व ट्वीट करके लोगों को मतदान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भी आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आपको प्रदेश के लिए कल को संवारना है। आपके मुद्दों को समझने और सुलझाने वाली सरकार चुनिए। उन्होंने फिर से अपील की कि वोट अवश्य कीजिए।

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा है कि वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा, बदलाव देशभर में आएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि शांति और विकास के लिए वोट दें। नई सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा।

Tags

Next Story