UP Assembly Election 2022 : प्रियंका गांधी ने 'डबल इंजन सरकार' पर उठाए कई सवाल, बोलीं- जनता के मुद्दों पर कोई राजनीतिक दल बात क्यों नहीं करता?

UP Assembly Election 2022 : प्रियंका गांधी ने डबल इंजन सरकार पर उठाए कई सवाल, बोलीं- जनता के मुद्दों पर कोई राजनीतिक दल बात क्यों नहीं करता?
X
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं, महिलाओं से लेकर किसानों तक समेत तमाम वर्ग परेशान हैं। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर भी जमकर प्रहार किए।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के दूसरे चरण के लिए आज वर्चुअल रैली (Virtual Vally) की। इस रैली के माध्यम से जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर निशाना साधा तो वहीं पीएम मोदी (PM Narendra Modi) पर भी सवाल उठाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने रामपुर और मुरादाबाद में कल जनसभा की थी। मैंने वहां पूछा कि जितने भी नौजवान हैं तो अपना हाथ उठाओ। उन्होंने कहा कि जनसभा में ज्यादातर हाथ उठ गए। जब पूछा कि पिछले पांच सालों में कितने नौजवानों को रोजगार मिला तो सबके हाथ नीचे हो गए। किसी को भी रोजगार नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि रास्ते में आते समय खेत में लड़कियों से बात की तो पूछा कि क्या पढ़ती हो। इस पर जवाब मिला कि कुछ पढ़ती हैं, लेकिन काम भी करना पड़ता है। दुकानों में गई और बात की तो बताया कि जीएसटी और नोटबंदी से परेशान हैं। कोरोना महामारी आई तो कामकाज बंद हो गया। बच्चों की फीस चुकानी थी। बिजली बिल देना था और खर्चे थे। आगे बढ़ना मुश्किल था।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे पता चला कि सबसे ज्यादा समस्या क्या है। सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा, उनकी पढ़ाई, किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। किसानों को समय से खाद नहीं मिलती तो कहीं वितरण ठीक नहीं मिलता। फसलों का भी सही दाम नहीं मिलता। उन्होंने पूछा कि जब नेता आते हैं तो इन मुद्दों पर बात क्यों नहीं होती।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल इन समस्याओं का समाधान क्यों नहीं देता। उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी पर निशाना भी साधा। उन्होंने दावा कि पीएम अपने लिए 16 हजार करोड़ में जहाज खरीद रहे हैं, लेकिन गन्ना किसानों पर 14 हजार करोड़ का भुगतान बकाया है। पीएम मोदी अपने कारोबारी मित्रों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो भी समस्याएं हैं, उनका कांग्रेस ही निदान करेगी। उन्होंने लोगों से अपनी पार्टी के लिए भी बहुमत से वोट देने का भी आह्वान किया।

Tags

Next Story