UP Election 2022 : राहुल गांधी ने अमेठी से पीएम नरेंद्र मोदी पर किया प्रहार, 'कांग्रेस शासन' का हाल भी बताया, प्रियंका ने 'योगी सरकार' को घेरा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए अमेठी (Amethi Assembly Constituency) हॉट सीट बनी है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पहली बार यूपी चुनाव के लिए प्रचार दौरे पर हैं। उन्होंने अमेठी के थौरी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) तक जमकर निशाने साध रहे हैं। उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी प्रयागराज (Prayagraj) में रोड शो (Road Show) किया है। साथ ही इसके बाद अमेठी में भी जनसभाएं कर रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी शासन में किसानों के साथ जो अत्याचार हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। किसानों के साथ तीन कानून बनाकर छलावा किया। कांग्रेस ने अपने शासन में किसानों के लिए भी काम किए। कांग्रेस शासन वाले राज्यों में जाकर किसानों की स्थिति जानिये। छत्तीसगढ़ जाकर पूछिये कि कर्जा मुक्ति का वादा राहुल गांधी ने दिया था। पूछ लिए जाकर की यह वादा पूरा हुआ या नहीं। हमने वादा किया था कि धान की कीमत बढ़ाएंगे और आज 2500 रुपये है।
पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि भारत के प्रधानमंत्री आकर वोट लेने के लिए कुछ भी बोल जाएंगे। पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था और फिर तीन क़ाले क़ानून लागू किए: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर में pic.twitter.com/KTKzkSnTxj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी की, इसके बाद कोरोना आया लेकिन उन्होंने छोटे दुकानदार और उद्योग चलाने वालों की मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े अरबपति इस देश को रोजगार नहीं देते। आप सोचिए कि चाहे कितना भी बच्चों को शिक्षित कर लीजिए, लेकिन उनको रोजगार नहीं मिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गया तो हर जिले में फूड पार्क बना दिया। छत्तीसगढ़ के किसान फूड प्रोसेसिंग प्लांट में जाकर बेचते हैं। वहां लंबी लाइनें नहीं लगती। ऐसा ही सपना हम उत्तर प्रदेश के लिए भी देखते हैं। यहां कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश यह सबसे अग्रणी रह सकता है, लेकिन जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक आपके बच्चे पढ़ लिखने के बाद भी तरक्की नहीं पा सकेंगे। उन्होंने लोगों से बेहतर उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। खुली गाड़ी में खड़ी होकर उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया। उन्होंने महिलाओं से मिलकर मिलीं और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अमेठी के जगदीशपुर में भी जनसभा की।
इन 5 सालों में कितनों को रोज़गार मिला है?, इन्होंने जो जानबूझकर 12 लाख सरकारी पदों को खाली रखा है उसे हम सबसे पहले भरेंगे। इसकी हमने पूरी लिस्ट बनाई हुई है। इसके अलावा हम 8 लाख नए रोज़गार देंगे: उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा pic.twitter.com/h0VrZ0Q678
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022
प्रियंका गांधी के रोड शो में भारी भीड़ भी नजर आई। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि नतीजे आने के साथ ही बीजेपी सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी शासन में कई तरह की दिक्कतों को झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इन समस्याओं का निदान करेंगे।
प्रयागराज में सिर्फ़ कांग्रेस #कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/d8P4OekPtG
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 25, 2022
बता दें कि प्रियंका गांधी दोपहर डेढ़ बजे जगदीशपुर अमेठी में जनसभा करेंगी। इसके बाद साढ़े तीन बजे प्रतापगढ़ में इंदिरा चौक रामपुर में भी जनसभा को संबोधित करके कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन शाम पांच बजे को अमेठी के सलोन में भी प्रियंका जनसभा करके समर्थन मांगेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS