UP Election 2022 : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- हम भारत का मस्तक झुकने नहीं देंगे

UP Election 2022 : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- हम भारत का मस्तक झुकने नहीं देंगे
X
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुशीनगर के रामकोला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की। उन्होंने कहा कि अगर देश को मजबूत देखना चाहते हो तो बीजेपी की सरकार ही होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के मद्देनजर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) विपक्ष पर मुखर अंदाज में हमले बोल रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कुशीनगर (Kushinagar) के रामकोला विधानसभा क्षेत्र (Ramkola Assembly Constituency) में जनसभा करके भी विरोधी दलों पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि अगर देश को मजबूत देखना चाहते हो तो बीजेपी (BJP) की सरकार ही होनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत देश का मजबूत होना जरूरी है। हमारे देशों ने जो भी हमला बोला तो हमने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सभी राजनीतिक दलों से कहना है कि अगर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर आंच आए तो उन्हें एक साथ मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि आज अन्य राजनीतिक दल जो भी मन आता है, बोल देते हैं। यह ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत बन रहा है। एक वक्त था, जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता था तो कोई भी सुनता नहीं था। आज भारत जब भी कोई बात बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने पूर्व सरकारों पर हमला जारी रखा। कहा कि उत्तर प्रदेश की हालत पांच साल पहले जो लोगों ने देखी, वो किसी से छिपी नहीं है। योगी शासन में जहां विकास कार्य हो रहे हैं, वहीं अपराधी भी सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने चरणों के चुनाव हुए हैं, सभी में जनता ने बीजेपी को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने लोगों से आने वाले मतदान में भी बीजेपी को भारी मतों से बीजेपी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

Tags

Next Story