UP Election 2022 : सुभासपा और सपा गठबंधन के तीन प्रत्याशियों की सूची जारी, अब तक इन्हें मिला टिकट

UP Election 2022 : सुभासपा और सपा गठबंधन के तीन प्रत्याशियों की सूची जारी, अब तक इन्हें मिला टिकट
X
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा ने सूची जारी की है। सपा अब तक तीन सूची जारी कर चुकी है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Election 2022) के लिए जहां चुनाव प्रचार जारी है, वहीं प्रत्याशियों के सीटों को भी फाइनल किया जा रहा है। कल सपा (Samajwadi Party) के साथ बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी की थी और अब सपा के साथ गठबंधन करने वाले ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें सुनील अर्कवंशी, मनोज कुमार राजवंशी, ललिता हरेंद्र का नाम शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभासपा ने जारी की सूची में बताया गया है कि हरदोई संडीला से सुनील अर्कवंशी, सीतापुर मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, बहराइच बलहा से ललिता हरेंद्र को प्रत्याशी बनाया गया है। सुभासपा के प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

सपा ने जारी की थी 56 उम्मीदवारों की लिस्ट

बता दें कि सपा ने बीते दिन गुरुवार को ही 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सपा ने भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को भी घोषी से चुनाव मैदान में उतारा गया है। सपा ने इससे पहले दो सूची जारी की थी। पहली सूची में 159 और दूसरी सूची में 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। ऐसे में कुल 403 सीटों में से सपा ने अब तक 254 सीटों के लिए उम्‍मीदवार तय कर दिए गए थे।

Tags

Next Story