UP Election 2022 Voting Phase 3 Updates: यूपी में 59 सीटों पर 59.83 प्रतिशत वोटिंग, यहां पढ़ें दिनभर क्या रही हलचल

UP Election 2022 Voting Phase 3 Updates: यूपी में 59 सीटों पर 59.83 प्रतिशत वोटिंग,  यहां पढ़ें दिनभर क्या रही हलचल
X
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में कई बड़े दिग्गजों ने वोट डाले और कई जगहों से चुनाव आयोग को शिकायतों की सूचनाएं भी मिलीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के तीसरे चरण (Election Third Phase ) के लिए आज 16 जिलों में सुबह 7 बजे से मतदान (Voting) शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक चला। इस चरण में हाथरस, मैनपुरी, इटावा, महोबा, कासगंज, कन्नौज, फिरोजाबाद, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर नगर और एटा समेत 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चुनाव में यादव लैंड (Yadav Land) कहे जाने वाले इटावा (Etawah) और मैनपुरी (Mainpuri) जिलों पर खास नजर रही। वहीं मैनपुरी के करहल सीट (Karhal Assembly Seat) से सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने भी अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट किया। इस चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 15 लाख 75 हजार 430 हैं। यहां से कुल 627 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे, जिनकी किस्समत का फैसला अब 10 मार्च को होगा। इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 97 रही

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की अपडेट्स

यूपी में तीसरे चरण का मतदान खत्म

उत्तर प्रदेश की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है और इस तीसरे चरण में आज यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर 59.83 फीसद मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक हुआ।

उत्तर प्रदेश की 59 विधानसभा सीटों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

शाम 5 बजे तक हुई मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने आंकड़ों की जानकारी दी।


यूपी के हाथरस में बीजेपी कार्यकर्ता कृष्णा यादव की गोली मारकर हत्या

हाथरस के सिकंदर राव विधानसभा क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला में बीजेपी कार्यकर्ता कृष्णा यादव के उनके ही घर में घायल अवस्था में देखा गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बहन ने बताया कि कृष्णा के सिर में गोली लगी है। फिलहाल, अभी तक घटना के पीछे की वजह नहीं पता चली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

59 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.58 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 57.58 फीसदी मतदान हो गया है। यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। ललितपुर जिले में सबसे अधिक 67.37 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

अयोध्या रैली में बोले अखिलेश यादव

यूपी के अयोध्या में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने अपना वोट डाला है और मैं सभी से साइकिल चिन्ह के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग यह न भूलें कि यह चुनाव सही सरकार को सत्ता में लाने के लिए है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संदेश देगा। काका चले गए तो बाबा भी जाएंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं अगर काका (काला कानून) चले गए तो बाबा भी चले जाएंगे।

उन्नाव रैली में पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। जहां रविवार को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने हरदोई में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी को पहले दो चरणों में अभूतपूर्व आशीर्वाद मिला है और तीसरे चरण में भी उस रिकॉर्ड को तोड़ने का मन बना लिया है। इसके साथ ही आज पंजाब से भी बीजेपी के पक्ष में भारी वोटिंग की खबर सुनने को मिल रही है।

यूपी सीएम ने किया मुफ्त बस सर्विस का ऐलान

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ने कहा कि अगर हमारी डबल इंजन सरकार फिर से सत्ता में आती है तो 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को राज्य निगम की बसों में यात्रा करने की मुफ्त सुविधा दी जाएगी।

दोपहर 3 बजे तक 48.81 फीसद मतदान

ललितपुर 59.18 फीसद मतदान लेकर पहले, एटा 53.20 फीसद मतदान लेकर दूसरे और मैनपुरी 52.51 फीसद मतदान से तीसरे स्थान पर है। कानपुर में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। दोपहर तीन बजे तक कानपुर नगर में 41.41% मतदान हुआ। अभी दो से अधिक घंटे का समय बाकी है, लिहाजा इसके प्रतिशत में और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

1. औरैया : 48.26%

2. एटा : 53.20%

3. इटावा : 50.42%

4. फर्रुखाबाद : 46.34%

5. फिरोजाबाद : 51.09%

6. हमीरपुर : 50.73%

7. हाथरस : 50.09%

8. जालौन : 46.97%

9. झांसी : 48.43%

10. कन्नौज : 50.06%

11. कानपुर देहात : 47.07%

12. कानपुर नगर : 41.41%

13. कासगंज : 50.86%

14. ललितपुर : 59.18%

15. महोबा : 51.72%

16. मैनपुरी : 52.51%


दोपहर 1 बजे तक 35.88 फीसद मतदान

एटा में अभी तक 42.24 मतदान के साथ पहले स्थान पर है। ललितपुर में 42.12 फीसद मतदान हो चुका है। तीसरे स्थान की बात करें तो मैनपुरी है, जहां अभी तक 41.14 फीसर मतदान हुआ है। कानपुर नगर सुबह से फिसड्डी है। यहां दोपहर एक बजे तक महज 28.50 फीसद ही मतदान दर्ज हुआ है।

1. औरैया : 35.03%

2. एटा : 42.24%

3. इटावा : 36.27%

4. फर्रुखाबाद : 35.04%

5. फिरोजाबाद : 38.24%

6. हमीरपुर : 35.82%

7. हाथरस : 36.61%

8. जालौन : 37.50%

9. झांसी : 32.83%

10. कन्नौज : 37.78%

11. कानपुर देहात : 34.40%

12. कानपुर नगर : 28.50%

13. कासगंज : 37.62%

14. ललितपुर : 42.12%

15. महोबा : 38.12%

16. मैनपुरी : 41.14%


मुलायम सिंह यादव मतदान करने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी सैफई में मतदान करने पहुंचे। मुलायम सिंह के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने जसवंतनगर मतदान केंद्र पर वोट डाला है।


सुबह 11 बजे तक 21.18 फीसद हुआ मतदान

ललितपुर 25.71 फीसद वोटों के साथ पहले स्थान पर है। मैनपुरी 24.45 फीसद और फिरोजाबाद 24.30 वोटों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। कानपुर नगर अभी भी पीछे है। यहां भी 16.87 फीसद लोगों ने मतदान किया है।

1. औरैया : 18.51%

2. एटा : 24.23%

3. इटावा : 19.83%

4. फर्रुखाबाद : 19.71%

5. फिरोजाबाद : 24.30%

6. हमीरपुर : 23.30%

7. हाथरस : 22.62%

8. जालौन : 21.72%

9. झांसी : 19.17%

10. कन्नौज : 21.98%

11. कानपुर देहात :19.84%

12. कानपुर नगर : 16.87%

13. कासगंज : 22.52%

14. ललितपुर : 25.71%

15. महोबा : 23.48%

16. मैनपुरी : 24.45%

अखिलेश यादव बोले- बाबा को अच्छा काम देखना नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ मतदान करने सैफई पहुंचे हैं। मतदान करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा मुख्यमंत्री पांच साल तक रहे। सैफई में एक भी दिन विकास नहीं किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है। अगर कोई अच्छा काम करे तो देखना नहीं है।


मैनपुरी के भागपुर गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध

मैनपुरी की करहल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भागपुर गांव के ग्रामीणों ने हंगामा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें वोट नहीं दिया जा रहा है। सपा की ओर से चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। इसके अलावा सपा ने इटावा जिले की इटावा विधानसभा सीट 200 के बूथ पर मतदाताओं से पोलिंग स्टाफ बोल रहा है कि उनके वोट पहले से पड़ चुके हैं।



सुबह 9 बजे तक कुल 8.15 फीसद मतदान

उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव में अभी तक मतदान प्रतिशत में मैनपुरी पहले स्थान पर है। यहां वोट प्रतिशत 11.03 फीसद दर्ज हुआ है। एटा और कन्नौज 10.11 प्रतिशत वोट पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। फिरोजाबाद 9.79 फीसद वोट पाकर तीसरे स्थान पर है।

1. औरैया : 7.27%

2. एटा : 10.11%

3. इटावा : 6.82%

4. फर्रुखाबाद : 5.89%

5. फिरोजाबाद : 9.79%

6. हमीरपुर : 9.55%

7. हाथरस : 7.62%

8. जालौन : 9.57%

9. झांसी : 7.65%

10. कन्नौज : 10.11%

11. कानपुर देहात : 6.18%

12. कानपुर नगर : 5.79%

13. कासगंज : 9.55%

14. ललितपुर : 9.37%

15. महोबा : 7.98%

16. मैनपुरी : 11.03%

स्वतंत्र देव सिंह ने निशाना साधा

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन में मतदान किया। इससे पहले एएनआई से बातचीत में उन्होंने सपा-बसपा पर प्रहार किया। कहा कि यह लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। सपा और बसपा के लोग गुंडागर्दी करते हैं। नियुक्तियों में भ्रष्टाचार करने वालों को लोग वोट क्यों देंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना रखा है कि बीजेपी की सरकार दोबारा बनेगी।

करहल से बीजेपी प्रत्याशी बघेल ने की पूजा अर्चना

करहल से बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर एस सिंह बघेल ने आज मंदिर पहुंचकर पूजा की। कुछ समय बाद मतदान करेंगे। यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना ने मतदान कर दिया है। कानपुर में मतदान के बाद उन्होंने कहा है कि यह सबसे आसान चुनाव है। सपा को अपनी सीटों पर भी मुश्किलें हो रही हैं। अखिलेश यादव की खुद की सीट फंसी है, इसलिए उन्हें अपने पिता जी को प्रचार के लिए बुलाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि जनता भारी बहुमत से बीजेपी को जीत दिलाएगी।

ससुराल जाने से पहले किया मतदान

लोकतंत्र के इस पावन पर्व में जहां मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ नजर आ रही है तो कई जगह बेहद कम लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे हैं। मतदान न करने वाले कई तरह का बहाना बना लेते हैं, लेकिन फिरोजाबाद से ऐसा मामला सामने आया है, जहां नवविवाहित दुल्हन ने ससुराल रवाना होने से पहले उन्होंने मतदान किया। इसके बाद ही वह अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने ससुराल के लिए निकली हैं।


शिवपाल यादव भी वोट करने पहुंचे

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव मतदान केंद्र सैफई पहुंचे। इससे पूर्व न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में रामगोपाल यादव ने कहा कि तीसरे चरण के कुछ ज़िलों में भाजपा एक भी सीट नहीं जीतेगी। बीजेपी को करहल से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो आखिरी समय में एसपी सिंह बघेल को बली का बकरा बनाने के लिए भेज दिया। अभी देखकर लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं।

  • योगी सरकार की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने कानपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने यूपी का विकास किया। जनता बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाएगी।
  • समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कानपुर देहात सिकंदरा विधानसभा 207 बूथ नंबर 331, मैनपुरी की करहल विधानसभा 110 के बूथ संख्या 147 और कन्नौज की तिर्वा विधानसभा 197 के बूथ संख्या 220 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है। सपा ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर तत्काल चुनाव शुरू कराने की मांग की है।
  • फर्रुखाबाद में कमालगंज के गगनी में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है। शिकोहाबाद में आदर्श स्कूल में बृथ नंबर 305, 307 पर भी ईवीएम खराब है। सपा ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को दी है।

मुलायम सिंह के भाई अभय राम यादव ने किया मतदान

सुबह 8:30 बजे : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने सैफई में मतदान किया है। वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि यहां भी कड़ी टक्कर है।


अखिलेश यादव को मिला चाचा शिवपाल का आशीर्वाद

7: 45 बजे : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को उनके चाचा शिवपाल यादव ने आशीर्वाद दिया है। इटावा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे भी भारी मतों से जीत मिलेगी। अखिलेश यादव गठबंधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें कि शिवपाल यादव जसवंतनगर से चुनाव मैदान में हैं।

सलमान खुर्शीद बोले- प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूत किया

7:30 बजे: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मतदान किया। उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस टिकट पर फर्रुखाबाद से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मतदान करने के बाद कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है, जबकि पहले हमें उत्तर प्रदेश में काफी दिक्कतें होती थीं। हमें भरोसा है कि जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा और कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी।


7:00 बजे : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू। करहल सीट से अखिलेश यादव और जसवंत नगर से उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं। करहल से बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल चुनौती देंगे। इन दोनों सीट पर कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। चुनाव शुरू होने से पहले शिवपाल यादव ने अपने भाई और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिले और उनसे आशीर्वाद लिया।

6:20 बजे : उत्तर प्रदेश के तमाम पोलिंग बूथ पर मॉकपोल की गई। यह तस्वीर जालौन के पोलिंग बूथ की है।


तीसरे चरण के लिए मतदाताओं का ब्यौरा

कुल मतदाता : 2,15,75430

पुरुष मतदाता : 1,16,12010

महिला मतदाता : 99,62,324

थर्ड जेंडर : 1096

चुनाव वाले जिलों की संख्या

1. हाथरस

2. मैनपुरी

3. इटावा

4. महोबा

5. कासगंज

6. कन्नौज

7. फिरोजाबाद

8. कानपुर देहात

9. जालौन

10. झांसी

11. हमीरपुर

12. ललितपुर

13. फर्रुखाबाद

14. औरैया

15. कानपुर नगर

16. एटा

विधानसभा सीटों का नाम

1. हाथरस (सु)

2. सादाबाद

3. सिकंदरा राव

4. टुंडला (सु)

5. जसराना

6. फिरोजाबाद

7. शिकोहाबाद

8. सिरसागंज

9. कासगंज

10. अमांपुर

11. पटियाली

12. अलीगंज

13. एटा

14. मारहारा

15. जलेसर (सु)

16. मैनपुरी

17. भोंगांव

18. किशनी (सु)

19. करहल

20. कायमगंज (सु)

21. अमृतपुर

22. फर्रुखाबाद

23. भोजपुर

24. छिबरामऊ

25. तिरवा

26. कन्नौज (सु)

27. जसवंत नगर

28. इटावा

29. भरथना (सु)

30. बिधूना

31. दिबियापुर

32. औरैया (सु)

33. रसूलाबाद (सु)

34. अकबरपुर रनिया

35. सिकंदरा

36. भोगनीपुर

37. बिठूर

38. बिल्लौर (सु)

39. कल्याणपुर

40. गोविंद नगर

41. सीसामऊ

42. आर्य नगर

43. किदवई नगर

44. कानपुर कैंट

45 महाराजपुर

46. घाटमपुर (सु)

47. माधौगढ़

48. कालपी

49. ऊरई

50. बबीना

51. झांसी नगर

52. मउरानीपुर (सु)

53. गरौठा

54. ललितपुर

55. महरौनी (सु)

56. हमीरपुर

57. राठ (सु)]

58. महोबा

59. चरखारी

Tags

Next Story