अखिलेश के सामने महिला ने किया था आत्मदाह की कोशिश, बीजेपी ने कसा टोंट, क्या यही है समाजवाद का न्याय मॉडल

अखिलेश के सामने महिला ने किया था आत्मदाह की कोशिश, बीजेपी ने कसा टोंट, क्या यही है समाजवाद का न्याय मॉडल
X
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने आत्महत्या (suicide) करने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसकी 22 साल की बेटी 8 दिसंबर से लापता है।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने आत्महत्या (suicide) करने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसकी 22 साल की बेटी 8 दिसंबर से लापता है। गांव का ही दबंग ने उसे उठा लिया है। काफी मशक्कत के बाद उसकी प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गई लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

कार्रवाई नहीं होने से परेशान महिला एसपी मुख्यालय पहुंची। उस वक्त अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सपा मुख्यालय से निकलकर अपने आवास की तरफ जा रहे थे।तभी रास्ते में महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर उनके काफिले के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को बचाकर एक तरफ किया, और पूर्व सीएम के काफिले को जाने दिया।

उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे गौतमपल्ली थाने ले आए। इधर उन्नाव की पुलिस बुलाकर महिला के मामले में की गई कार्रवाई की जांच कर रही है। महिला का कहना है कि आरोपी सपा नेता है इसलिए वह अखिलेश यादव से मिलने आई थी, कि वे उन्हें इंसाफ दिलाएं। वही इस घटना के बाद महिला के आत्मदाह का वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने भी वीडियो के जरिए अखिलेश पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा समाजवाद (Samajwadi Party) का समाज के प्रति असंवेदनशीलता तो देखिये.. सपा नेता के पुत्र रजोल सिंह ने बेटी को बंधक बनाया हुआ है, न्याय के लिए माँ जब सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश जी से मिलने आई तो अखिलेश जी ने पीड़िता की मां से मिलने के बजाय उन्हें घसीट कर के हटवा दिया.. समाजवाद का यही न्याय मॉडल है।

Tags

Next Story