UP Election 2022 : कासगंज में राजनाथ सिंह ने पूछा, 'दंगे हमेशा सपा सरकार में ही क्यों होते हैं', मिला यह जवाब

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर विपक्ष दलों पर तीखा प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने आज कासगंज (Kasganj) पहुंचकर प्रभावी मतदाता संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जहां पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा, वहीं केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) और यूपी में योगी सरकार (Yogi Government) की उपलब्धियों को भी सामने रखा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो अपनी जड़ों से कट जाता है, वो कटी पतंग सा हो जाता है। हम विकास भी करेंगे और अपनी विरासत को भी बचाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले गणतंत्र दिवस पर वीआईपी कल्चर था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश से वीआईपी कल्चर समाप्त कर दिया। मोदी जी की सोच थी कि वीआईपी वेरी इंम्पार्टेंट परसन नहीं, ईपीआई एवरी परसन इंपार्टेंट होना चाहिए।
This election is not just about forming a new Govt, also about scripting the destiny of Uttar Pradesh... BJP Govts in Centre & UP have done a splendid job. There is no charge of corruption against our Govts. It is not a small feat: Defence Minister Rajnath Singh in Kasganj pic.twitter.com/HxQ8P3b1IV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 30, 2022
उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार हो या समाजवादी पार्टी की सरकार, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मैं गर्व से कह सकता हूं कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर इस तरह के आरोप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ नई सरकार बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की नियति भी लिखने के बारे में है।
सपा पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि जब कानून व्यवस्था अच्छी होती है तो विकास भी तेजी से होता है। आज यूपी अगर विकास की धुरी बना हुआ है तो उसके पीछे बेहतर कानून व्यवस्था है। अब गुंडों, माफियाओं को संरक्षण नहीं मिलता बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलता है। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि दंगे हमेशा सपा सरकार में ही क्यों होते हैं, गुंडे, बदमाश खुलेआम घूमते फिरते रहते हैं। भाजपा की पांच साल की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी में बीजेपी सरकारों ने शानदार काम किया है। हमारी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। बता दें कि इससे पूर्व राजनाथ सिंह ने कासगंज पहुंचकर बच्ची ने फूल देकर उनका स्वागत किया। वे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। रविवार को बढ़ारी वैश्य गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS