UP Assembly Election Result: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को हराया, जानिए क्या है इस सीट का इतिहास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Election Result) के रुझान आ रहे हैं। सुबह से ही भाजपा ने भारी भरकम बढ़त बना ली है। वहीं सपा दूसरे नंबर पर है। ऐसे में सपा की हार लगभग तय मानी जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल सीट से भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हराकर जीत दर्ज की है। सुबह मतगणना शुरू होते ही अखिलेश यादव ने भारी भरकम वोटों से बढ़त बना ली थी। आधे दिन में ही वोटों की गिनती पूरी होने के साथ अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनाव में उतरे थे। उनके विपक्ष में भाजपा ने इस सीट पर अपनी अच्छी पकड़ रखने वाले और तीन बार के एमपी व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा था। जिन्हें अखिलेश यादव ने भारी भरकम वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की है। आप को बता दें कि करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव का पुराना नाता है। इसकी वजह मुलायम सिंह का अपने शुरुआती करियर में यहां का शिक्षक होना था। वह मैनपुरी जिले में आने वाली करहल विधानसभा स्थित एक स्कूल में टीचर थे। इसके साथ ही दूसरा पहलू ये भी है कि करहल यादव बाहुल्य क्षेत्र है।
करहल विधानसभा सीट पर सपा का पुराना कब्जा है। पिछले तीन बार से इस सीट से कड़ी फाइट देकर सपा जीत दर्ज कर रही है। वहीं ऑवर ओल प्रदेश में सपा अब तक 125 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक के रुझान में भाजपा के खाते में 250 से ज्यादा सीटें आती दिख रही हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि समाजवादी पार्टी तो हार गई, लेकिन अखिलेश यादव ने अच्छे खासे वाटों से विपक्ष में खड़े भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को हराया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS