UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने रामपुर में किया रोड शो, भीड़ का हुजूम देखकर दिया यह बयान

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने रामपुर में किया रोड शो, भीड़ का हुजूम देखकर दिया यह बयान
X

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में जीत हासिल करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने ताकत लगा रखी है। चाहे कोई भी राजनीतिक पार्टी हो, लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। आज जहां पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सहारनपुर में रैली ((Saharanpur Rally) हो या फिर बिजनौर (Bijnor) में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की जनसभा में भारी भीड़ दिखाई दी तो वहीं आज कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के रामपुर रोड शो (Rampur Road Show) में भी भीड़ का हुजूम उमड़ पड़ा।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रामपुर में खुली कार में सवार होकर डोर टू डोर लोगों से वोट मांगा। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता को गरीबी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों पर वोट देना चाहिए। जनता को उनको वोट देना चाहिए जो उनकी समस्याओं को सुलझाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर भी कड़ा प्रहार किया और दावा किया की कांग्रेस बहुमत से जीत हासिल करेगी।

बता दें कि प्रियंका गांधी यूपी चुनाव के मद्देनजर जहां भी दौरे करने के लिए जा रही हैं, वहीं भारी संख्या में लोग उन्हें सुनने और देखने पहुंच रहे हैं। लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी महिलाओं से भी आत्मीयता से मिलती हैं। मतदाताओं की समस्याओं को भी कागज पर लिखती हैं ताकि सरकार बनने के बाद इनका समाधान किया जाए।

Tags

Next Story