उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीएम योगी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मिलने पहुंचे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को ब्रेन स्ट्रोक के बाद माइनर हार्ट अटैक आने पर लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। हालांकि इस दौरान कल्याण सिंह न तो सीएम योगी को पहचान सके और न ही उनकी बात पर रिस्पांस ही कर पाए। डॉक्टरों के मुताबिक 90 साल से अधिक उम्र के कल्याण सिंह की सोचने और समझने की क्षमता कमजोर हो गई है। अधिक आयु की वजह से उनके हृदय का ऑपरेशन भी नहीं हो सकता। ऐसे में दवाइयों से उनकी स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास जारी है। सीएम योगी के जाने के कुछ समय बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कल्याण सिंह से मिलने पहुंचे।
Defence Minister Rajnath Singh visits Lucknow's Ram Manohar Lohia hospital to meet ailing former UP Chief Minister and BJP leader Kalyan Singh
— ANI UP (@ANINewsUP) July 4, 2021
Singh was admitted to the hospital late last night. pic.twitter.com/45euNDmqOO
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ को आज सुल्तानपुर में पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ करने जाना था, लेकिन जैसे ही उन्हें कल्याण सिंह की खराब तबीयत के बारे में पता चला, उन्होंने राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का रूख कर लिया। यहां सीएम योगी ने कल्याण सिंह से बात करने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री उन्हें पहचान नहीं सके। कल्याण सिंह सीएम योगी की बातों को भी समझ नहीं पाए। इसके चलते सीएम योगी ने डॉक्टरों से ही बात करके उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath visits Lucknow's Ram Manohar Lohia hospital to meet ailing former UP Chief Minister and BJP leader Kalyan Singh
— ANI UP (@ANINewsUP) July 4, 2021
Singh was admitted to the hospital late last night. pic.twitter.com/9Gu15A8hj8
डॉक्टरों ने सीएम योगी को बताया कि कल्याण सिंह को पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण हुआ था। वो इससे ठीक हो गए थे, लेकिन एक माइनर ब्रेन स्ट्रोक आने से सोचने और समझने की क्षमता खो बैठे हैं। बीती रात माइनर हार्ट अटैक आने से उनकी हालत नाजुक है। अभी उन्हें दवाइयों से ही रिकवर कराने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जाएगा। करीब 15 से 20 मिनट चली बातचीत के बाद सीएम योगी आवश्यक निर्देश देकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS