हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मां ने पुलिस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के साथ जो हुआ है उससे पूरे देश के लोगों में रोष है। हाथरस की बेटी के साथ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता को कई जगह गम्भीर चोट पहुंचाई। जिस वजह से उसकी दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
पीड़िता की मां ने बताया, जब मैंने अपनी बेटी को पाया तो देखा उसके शरीर से बहुत खून बह रहा था। मैंने उसे अपने दुपट्टे और उसी खून से लथपथ कपड़े से उसे ढंक था। मेरी बेटी की जीभ भी कटी हुई थी। पीड़िता की मां ने हाथरस पुलिस के उस बयान को भी खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने पीड़िता की जीभ नहीं कटी होने की बात की थी। पीड़िता की मां का कहना है पुलिस झूठ बोल रही है। हम बेहद असमंजस में थे और एकदम सदमे की स्थिति में थे। हमारी बेटी बेहोश थी।
पीड़िता की मां ने बताया, मेरी बेटी ने अपने भाइयों के कानों में से एक आरोपी का नाम लिया था और तुरंत ही बेहोश हो गई। हमने सोचा कि गांव के लड़के ने उसकी पिटाई की है। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। युवती करीब 3 बजे उसी कपड़ों में अलीगढ़ अस्पताल पहुंची थी।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अलीगढ़ अस्पताल ने बताया पीड़िता को रात में लाया गया था और लड़की के शरीर से खून नहीं निकल रहा था। वहीं, पीड़िता के भाई ने कहा कि पुलिस ने दीदी के लिए एंबुलेंस भी नहीं मंगाई थी। मेरी बहन जमीन पर लेटी हुई थी। पुलिसवालों ने कह दिया था कि इन्हें यहां से ले जाओ, ये लड़की बहाने बनाकर लेटी हुई है। एफआईआर के लिए हमें करीब दस दिन तक इंतजार करना पड़ा था। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस एक आरोपी को पकड़ती थी तो दूसरे को छोड़ देती थी। धरना-प्रदर्शन के बाद आगे की कार्रवाई हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS