UP News: नोएडा में गत्ते के गोदाम में आग, दो लोगों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को सुबह गत्ते के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बिसरख थाना क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार सुबह गत्ते के एक गोदाम में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।
बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मिलक लच्छी गांव में गत्ते के एक गोदाम में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर दमकल कर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि गत्ते के गोदाम में आग लगने से वहां सो रहे बाबूराम (33) और अवनीश (32) बुरी तरह से झुलस गए। जिसके बाद दोनों को बिसरख स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS