UP News: क्रिसमस पर धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसा रहा था पादरी, गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के सोहना गांव में क्रिसमस डे के मौके पर दलित समाज के लोगों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन का प्रवचन देने के आरोप में एक पादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात स्थानीय निवासी राजीव यादव ने पादरी पोलूस मसीह के खिलाफ शिकायत की, उसके बाद पादरी को देर रात गिरफ्तार किया गया। राजीव यादव ने पुलिस को अपनी शिकायत में पादरी पर गांव के दलित समाज के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में राजीव यादव द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पादरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा तीन और पांच (एक) के तहत मामला दर्ज किया और फिर पादरी को रविवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र यादव को सूचना मिली थी कि सोहना गांव में सिविल लाइन थाना क्षेत्र का निवासी एक पादरी पोलूस मसीह अनुसूचित जाति के लोगों को इकट्ठा कर उनको धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पादरी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसको जेल भेज दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS