UP News: नोएडा से शेयरिंग कैब में जा रही महिला से यमुना एक्सप्रेस वे पर गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से शेयरिंग कैब में जा रही महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला नोएडा से फिरोजाबाद जा रही थी उसी दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि महिला ने नोएडा के सेक्टर 37 से बीती रात फिरोजाबाद जाने के लिए शेयरिंग टैक्सी बुक की। यमुना एक्सप्रेस वे पर आने के बाद कैब में सवार लोग लड़की से बदसलूकी करने लगे। पुलिस के अनुसार, आगरा के कुबेरपुर इलाके में रात के करीब एक बजे इको गाड़ी में सवार आरोपी लड़की को जबरन एक्सप्रेस वे के किनारे झाड़ियों में ले गए और सुबह 4:00 बजे तक बारी बारी से लड़की के साथ बलात्कार करते रहे।
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद महिला को ऑटो में बैठा कर फिरोजाबाद के लिए रवाना कर दिया। हालांकि पीड़ित महिला ने एत्मादपुर में सुबह के करीब 7 बजे थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताई।
पुलिस ने शिकायत के बाद एक्सप्रेसवे पहुंचकर टोल फुटेज निकलवाए। टोल फुटेज के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की पहचान की और उसे बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, आरोपी लड़कों से पूछताछ की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS