यूपी पुलिस ने हर्ष फायरिंग कर कानून तोड़ने वालों को दिया अनोखा संदेश, अब ऐसा करने से पहले कई बार सोचेंगे, जानिये क्यों

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग करना दो युवकों के लिए भारी साबित हुआ। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के करीब एक महीने बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज के यमुनापार के लालापुर थाना क्षेत्र में पिछले महीने एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने हवा में तमंचा लहराते हुए फायरिंग की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया। वायरल वीडियो स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया। इसके बाद तुरंत संबंधित पुलिस को आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश हुए।
संबंधित पुलिस ने वायरल वीडियो से जुटाई जानकारियों के आधार पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों का नाम धर्मेंद्र पटेल और अशोक प्रजापति बताया गया है। उनके खिलाफ लालापुर थाने में मामला दर्ज कर किया गया है। आरोपियों से तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS