प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, सात अरेस्ट

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, सात अरेस्ट
X
प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों का आज सुबह पुलिस से सामना हो गया। आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए हैं। सात आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। पहले भी कर चुके हैं बड़ी वारदातें, पढ़िये यह रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या (Family Murder) करने वाले आरोपियों का आज पुलिस से सामना हो गया। बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग (Firing On Police) शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तीन आरोपी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि सात आरोपियों (Seven Accused) को अरेस्ट (Arrest) किया है। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने पूर्व में भी बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन बदमाशों ने खुलासा किया है कि गोहरी में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या की थी। 22 नवंबर 2021 में हुई इस वारदात में दलित परिवार की युवती, उसके दिव्यांग भाई और माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने 23 अप्रैल 2022 को थरवरी के शिवराजपुर गांव में भी एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में पशु व्यापारी, उसकी पत्नी, बेटी, बहू और एक साल की पोती शामिल थी। महिलाओं के वस्त्र अस्त-व्यस्त मिले थे, जिससे आशंका थी कि उनसे रेप भी किया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हो सकी थी। इस पर पुलिस ने दोनों महिलाओं की वजाइनल स्लाइड का स्वाब जांच के लिए भेजा था।

प्रयागराज के सामूहिक हत्याकांड से सियासत भी तेज हो गई थी। पुलिस इस वारदात को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद से आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही थी। आज फाफामऊ में इन आरोपियों का पुलिस से सामना हो गया। आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पांव पर गोली लगी। पुलिस ने सात आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। इन दोनों वारदातों को कबूल कर लिया है। पूछताछ के बाद अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। जल्द ही इस बारे में जानकारी को साझा किया जाएगा।

Tags

Next Story