'शोले' के गब्बर ने यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर मचाया धमाल, जानिये कैसे

बॉलीवुड के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म 'शोले' के डाकू गब्बर सिंह ने यूपी पुलिस की क्रिएटिवटी को नई पहचान दी है। कोरोना महामारी के इस दौर में सार्वजनिक स्थान पर न थूकने का संदेश देने के लिए गब्बर और ठाकुर के किरदार के साथ बनाए गए वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब यूपी पुलिस की ओर से पोस्ट किसी वीडियो को इतने ज्यादा लाइक्स और रिट्वीट मिले हैं।
गब्बर को मिली किस बात की सज़ा ? pic.twitter.com/3Dq5UkfIcK
— UP POLICE (@Uppolice) January 20, 2021
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 20 जनवरी की शाम 7:56 पर शोले फिल्म का एक एडिट सीन शेयर किया था। इसमें गब्बर सिंह को थूकते हुए दिखाया जाता है। इसके बाद गब्बर भागता है और ठाकुर बलदेव सिंह उसका पीछा करता है। गब्बर को जैसे ही ठाकुर दबोचता है तो स्क्रीन पर जेल की सलाखें नजर आती है। इसके बाद चेतावनी संदेश आता है कि 'सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 के प्रसार का खतरा बढ़ सकता है। यह एक दंडनीय अपराध है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, यूपी पुलिस द्धारा 'जान' हित में जारी। यूपी पुलिस ने जैसे ही इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, यह वायरल हो गया। रविवार दोपहर तक 25 हजार से ज्यादा लाइक्स और सर्वाधिक रिट्वीट इस वीडियो को 4 लाख लोग देख चुके थे। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी पुलिस की ओर से पोस्ट वीडियो में यह वीडियो ऐसा रिकॉर्ड बनाएगा, जिसे निकट भविष्य में तोड़ना मुश्किल होगा।
अद्भूत कलाकार थे 'गब्बर' और 'ठाकुर'
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजीव कुमार को फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। शोले फिल्म में उन्होंने ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार निभाया था। 1985 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, तब वे सिर्फ 47 साल के थे। वहीं शोले के गब्बर सिंह की बात करें तो यह किरदार अमजद खान ने किया था। गब्बर के किरदार को उन्होंने इस बाखूबी से निभाया कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। 1986 में एक फिल्म की शूटिंग से लौटते समय कार एक्सीडेंट में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनकी 13 पसलियां टूट गईं थीं, जबकि स्टेयरिंग उनके फेफड़ों में घुस गया। हालांकि वे बच तो गए, लेकिन व्हीलचेयर पर आ गए। इसके बाद उनका वजन लगातार बढ़ता गया। 52 साल की उम्र में 27 जुलाई 1992 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। 'बेचैन', 'रुदाली' और 'अनोखी चाल' सहित 10 से ज्यादा फिल्में ऐसी हैं, जो अमजद खान की मौत के बाद रिलीज हुई थीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS