UP Road Accident: हरदोई में बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, दूल्हे समेत 5 की मौत, 6 घायल

UP Road Accident: हरदोई में बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, दूल्हे समेत 5 की मौत, 6 घायल
X
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां शादी करने जा रहे दूल्हे की बोलेरो की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में दुल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। इस हादसे में दूल्हे समेत 5 लोगों को मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को फौरन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे के कारण पल भर में दूल्हे और दुल्हन के परिवार में मातम छा गया है, लोगों की खुशियां गम में बदल गई। दूल्हा बारात लेकर शाहजहांपुर जा रहे था, इसी दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह रोड एक्सीडेंट हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के कुड़हा गांव निवासी ओमवीर की शादी थी। इसके लिए शुक्रवार की शाम बारात शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव के लिए निकली। दूल्हा अपने परिवार और कुछ रिश्तेदारों के साथ बोलेरो में जा रहे था। बोलेरो में कुल 8 लोग सवार थे। जब दूल्हे की बोलेरो पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास पहुंची तब उसकी टक्कर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर बरवन रजबहा में जा गिरी।

हादसे में 12 साल के रूद्र और दूल्हे देवेश के बहनोई बिपनेश निवासी कन्नौज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल लेकर जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दूल्हा देवेश, पिता ओमबीर और ड्राइवर सुमित सिंह ने दम तोड़ दिया। बोलेरो में सवार अन्य लोगों की भी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। मामले की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, इस मामले को लेकर डीएम ने कहा कि अनियंत्रित होकर बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई गई थी, इसके कारण से इतना बड़ा हादसा हो गया। पचदेवरा थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि इस दुर्घटना में दूल्हा, उनका बहनोई, भांजे और पिता समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

Tags

Next Story